प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हर कोई इस शादी के लिए बेहद उत्साहित है। बात अगर प्रियंका की करें तो घर की सजावट से लेकर शादी की तैयारियों तक उनके घरवालों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बात अगर वेडिंग फूड मेन्यू की करें तो इसके बारे में भी पहले से ही सब कुछ डिसाइड किया जा चुका है। खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि प्रियंका के वेडिंग फूड मेन्यू में कुछ हो या न हो लेकिन दूल्हे की मनपसंद पंजाबी डिश जरूर शामिल कि जाएगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है वो खास डिश।
प्रियंका-निक के वेडिंग फूड मेन्यू में शामिल होगी ये पंजाबी डिश, निक जोनस को है बेहद पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका के वेडिंग फूड मेन्यू में पंजाबी बटर चिकन को शामिल किया गया है। दरअसल यह डिश प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस को बहुत पसंद है। दरअसल, निक ने अपने सगाई के फंक्शन में पंजाबी बटर चिकन खाया था, जिसका स्वाद उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। निक की पसंद को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका अपने वेडिंग फूड मेन्यू में बटर चिकन को जरूर शामिल करेंगी।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे नॉनवेज खाना पसंद हो और वो बटर चिकन खाना पसंद ना करे। बटर चिकन एक ऐसा नॉनवेज फूड है जो आपको हर भारतीय शादी, पार्टी के खास मौकों पर खाने के लिए जरूर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं क्या है बटर चिकन बनाने की पंजाबी रेसिपी।
सामग्री
कच्चा चिकन- 700 ग्राम
मेरिनेट करने के लिए सामग्री :
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
दही- 1/2 किलो
सफेद मक्खन- 175 ग्राम
जीरा- 1/2 चम्मच
टमाटर की प्यूरी- 1/2 किलो
चीनी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
क्रीम- 100 ग्राम
हरी मिर्च- 4 (बीच से लंबाई में कटी हुई)
मेथी की पत्ती (क्रश की गई)- 1/2 चम्मच
सबसे पहले बाज़ार से चिकन खरीद कर ले आएं और उसे अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें।एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और दही को एक साथ मिक्स करके इसमें चिकन डालकर इसे पूरी रात के लिए मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें। अगर आप रात को बटर चिकन बनाने वाली हैं तो आप इसे दिन में मैरिनेट करने के लिए ऐसे करें। जब चिकन 6-7 घंटे मसालों में घुला हुआ फ्रिज में मैरिनेट हो जाए तो आप इसे बाहर निकालकर इसे ओवन या तंदूर में अच्छी तरह से रोस्ट कर लें।
चिकन को रोस्ट करने में कम से कम 10-12 मिनट का समय लगता है। बटर चिकन की ग्रेवी बनाने से लिए आप एक पैन में सफेद मक्खन डालें ध्यान रखें कि पूरा सफेद मक्खन जितना सामग्री में लिखा है उतना नहीं डालने सिर्फ आधा ही डालें। जब मक्खन गर्म हो जाए तब आप इसमें टमाटर प्यूरी डालकर इसे फ्राई करें फिर इसमें जीरा, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसके बाद इसमें roast किया हुआ चिकन, सफेद मक्खन, क्रीम, हरी मिर्च और मेथी की पत्ती डालकर इसे 5 मिनट के लिए हल्का भूनें। चिकन को पकने के लिए ढक कर रख दें। बटर चिकन तैयार है इसे आप अब खा सकती हैं और अपने मेहमानों को भी खिला सकती हैं।