दूध पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं, लेकिन आज हम आपको तुलसी वाले दूध के ऐसे फायदे बताएंगे जिससे जानने के बाद आप आज से ही दूध में तुलसी डालना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं तुलसी वाले दूध को पीने से किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं।
रोजाना तुलसी वाला दूध पीने से छूमंतर हो जाएंगी ये बीमारियां, आज से करें डाइट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लू से राहत
तुलसी में एंटी इन्फ्लेमेट्री तत्व मौजूद होते हैं जो फ्लू से बचाव करने में मदद करते हैं। अक्सर लोग तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी जुकाम में लोग काढ़ा बनाने में करते हैं लेकिन अगर आप तुलसी की पत्तियों को दूध में उबालकर पिएंगे तो फ्लू से बचाव हो सकता है।
माइग्रेन
अगर आप माइग्रेन के असहनीय दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको हल्दी और तुलसी दोनों को एक साथ दूध में मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इसे पीने से सेहत को और भी कई फायदे होते हैं।
पथरी की समस्या से दिला सकता है छुटकारा
दूध में तुलसी मिलाकर पीने से किडनी में स्टोन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके रोजाना सेवन से पथरी धीरे-धीरे गलने लगेगी।
तुलसी और दूध को एक साथ मिलाकर पीने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव संभव है। तुलसी में कई एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और दूध में पोषक तत्व। इसे पीने से शरीर कमजोर नहीं हो पाता और बीमारी से बचाव होता है।
नोट: यह रिसर्च के दावे पर हैं। अमर उजाला न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट
कमेंट X