चैत्र नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मां दुर्गा के लिए समर्पित ये नौ दिन बहुत ही पवित्र हैं। नवरात्रि में माता की सच्चे मन से पूजा करने से वो प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल देती हैं। वैसे तो माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो माता को बेहद पसंद हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को सूजी के हलवा का भोग लगाने से वो जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इस हलवा के बनाने की विधि...
Chaitra Navratri 2020: सूजी के हलवा से मां दुर्गा को करें प्रसन्न, जानिए बनाने की आसान विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूजी के हलवा बनाने की समाग्री
पानी - दो कप
चीनी - आधा कप
घी - एक चौथाई कप
सूजी - आधा कप
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - दो चम्मच
बनाने की विधि
एक कड़ाही में पानी गर्म कर उसमे चीनी डाल दें। अब चीनी को घुलने तक पका लें। चीनी के घुलने के बाद इस मिश्रण को एक तरफ रख दें। अब एक अलग कड़ही में घी डालकर गर्म कर लें।
घी के गर्म हो जाने पर सूजी डालकर करीब 6-7 मिनट तक भुन लें। सूजी जैसे ही भुन जाएगी तो इसका रंग बदलकर भूरा हो जाएगा। अब पहले से तैयार चीनी के घोल को सूजी में मिला दें और लगातार चलाते रहें।
जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डाल दें। धयान रखे मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाते रहें जब तक घी ना अलग हो जाए।