फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: उपवास के लिए परफेक्ट डिश है आलू केला पकौड़ा, स्वाद के साथ सेहत को भी फायदा

Mon, 30 Mar 2020 05:19 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 30 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: try special dish aalu kela pakoda in navratri fast
Chaitra Navratri 2020 - फोटो : फाइल फोटो

शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पर्व हिंदु धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बेहद खास है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन का व्रत भी करते हैं। उपवास के दौरान आलू एक ऐसी चीज है, जिसका सबसे ज्यादा सेवन कियाा जाता है। कोई आलू को उबालकर फ्राई कर लेता है तो कोई आलू का हलवा बना कर खाता है। यूं कहें तो आलू से कई तरह के फलाहार बनाए जाते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए आलू केला पकौड़ा की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Chaitra Navratri 2020: try special dish aalu kela pakoda in navratri fast
आलू केला पकौड़ा - फोटो : फाइल फोटो

आलू केला पकौड़ा के लिए सामाग्री:

  • उबले हुए कच्चे केले 
  • उबले हुए आलू
  • कूट्टू का आटा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया 
  • भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
  • तलने के लिए तेल या घी
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
Chaitra Navratri 2020: try special dish aalu kela pakoda in navratri fast
आलू केला पकौड़ा - फोटो : Pixabay

कैसे बनाएं
आलू केला पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले केलों को मैश कर लें। अब इसमें कूट्टू का आटा और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आलुओं को भी मैश करें और बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, मूंगफली और नमक डालें। अब आलू वाले मिश्रण से छोटे-छोटे गोले तैयार करें और केले वाले मिश्रण में डुबाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: try special dish aalu kela pakoda in navratri fast
आलू केला पकौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अब आलू वाले मिश्रण से छोटे-छोटे गोले तैयार करें और केले वाले मिश्रण में डुबाएं। अब एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इन गोलों को उसमें डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: try special dish aalu kela pakoda in navratri fast
आलू केला पकौड़ा - फोटो : Pixabay

सुनहरा हो जाने के बाद इन बॉल्स को बाहर निकाल लें। आपका आलू केला पकौड़ा सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे हरी और लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यह पकौड़े स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed