फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज, गैस और पेट दर्द को दूर कर देंगे ये 5 सूपरफूड्स

Mon, 30 Mar 2020 08:31 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 30 Mar 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
5 superfoods for improve digestion acidity home remedies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ सूपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

5 superfoods for improve digestion acidity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संतरा
विटामिन सी और फाइबर के गुणों से भरपूर संतरा कब्ज के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। संतरा एक पोर्टेबल स्नैक्स है जिसे आप सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए संतरा बहुत फायदेमंद है।

5 superfoods for improve digestion acidity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बादाम
दिल के साथ-साथ बादाम का सेवन आंतों को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है। बादाम में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। वहीं बादाम में पाए जाने वाला मैग्नीशियम आंतों को मजबूत करने का काम करती है। बादाम सिर्फ आपके दिमाग के लिए ही हेल्दी नहीं होते हैं बल्कि बादाम का सेवन करने से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 superfoods for improve digestion acidity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला
उच्च फाइबर के गुणों से भरपूर केला कब्ज के प्रभाव को सामान्य करने में मदद करने में मददगार है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या कई हद तक कम हो जाती है। अपने कई गुणों के कारण केला का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
5 superfoods for improve digestion acidity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ओट्स
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि ओट्स कब्ज से राहत पहुंचा सकता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार भी होता है। गेहूं के ओट्स कब्ज से राहत देते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed