सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? 9 स्वादिष्ट फलाहार पकवान जो ऊर्जा भी देंगे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 16 Mar 2026 10:34 AM IST
सार

Navratri Vrat Food: नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले 9 फलाहार पकवान हैं- साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े के आटे का हलवा, मखाना खीर, शकरकंद चाट, सामक चावल पुलाव, साबूदाना वड़ा, फलाहारी आलू टिक्की और दही मखाना। ये सभी व्यंजन हल्के, पौष्टिक और व्रत के नियमों के अनुसार बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Vrat Food 9 Falahar Recipes in hindi
नवरात्रि व्रत में क्या बनाएं - फोटो : Amar ujala

Navratri Falahar Recipes: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन नौ दिनों में उपवास किया जाता है, जिसमें फलाहार का सेवन करते हैं। हालांकि नौ दिनों तक अन्न न खाने से कमजोरी आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं फलाहार के नाम पर सिर्फ घी वाले आलू या फल मात्र का सेवन पर्याप्त नहीं है। नवरात्रि के नौ दिनों शरीर को ऊर्जा देने के लिए हल्का और पौष्टिक फलाहार खाना जरूरी होता है। 



हालांकि व्रत में फलाहार खाते समय ध्यान रखें कि सेंधा नमक का ही उपयोग करें। ज्यादा तला हुआ खाना कम खाएं। फल और पानी ज्यादा लें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें।

वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि व्रत में क्या बनाएं तो यहां 9 स्वादिष्ट फलाहार रेसिपी दी गई हैं जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्ति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खास होते हैं। अगर आप इन 9 फलाहार रेसिपी को अपने व्रत के दौरान शामिल करेंगे तो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी।
 

Trending Videos
Chaitra Navratri Vrat Food 9 Falahar Recipes in hindi
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

साबूदाना खिचड़ी

व्रत में सबसे लोकप्रिय डिश साबूदाने की खिचड़ी को माना जाता है। यह ऊर्जा से भरपूर होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं। सामग्री में आपको चाहिए साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Vrat Food 9 Falahar Recipes in hindi
कुट्टू की पूरी - फोटो : instagram

कुट्टू की पूरी

कुट्टू के आटे से बनी पूरी नवरात्रि में खूब पसंद की जाती है। इसे आलू की फलाहारी सब्जी या दही के साथ खाया जाता है।

Chaitra Navratri Vrat Food 9 Falahar Recipes in hindi
सिंघाड़े के आटे का हलवा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंघाड़े के आटे का हलवा

मीठा खाने का मन हो तो सिंघाड़े के आटे से बना हलवा एक परफेक्ट व्रत डिश है। यह जल्दी बन जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, चीनी, इलायची और घी की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Vrat Food 9 Falahar Recipes in hindi
Makhana Kheer - फोटो : Adobe stock

मखाना खीर

मखाने को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है क्योंकि मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed