फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Tips: कहीं बाहर से लाई गई फल-सब्जियों पर तो नहीं है वायरस का खतरा? जानिए साफ करने के खास टिप्स

Fri, 03 Apr 2020 01:36 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 03 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: covid 19 prevention tips for vegetable and fruit
फल - फोटो : Pixabay

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतर लोगों में इस वायरस के लक्षण शुरुआती दिनों में दिख जाते हैं, लेकिन वैसे संक्रमित भी होते हैं, जिनमें इसके लक्षणों का पता लगने में दो से तीन हफ्ते भी लग जाते हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण इसके मरीजों से तो फैलता ही है, लेकिन वायरस के संपर्क में आई सतहों और वस्तुओं से भी इसका संक्रमण फैल सकता है। एक डर बाहर से लाई जा रही खाद्य सामग्रियों को लेकर भी बना रहता है कि कहीं इन सामानों के जरिए हम वायरस लेकर तो नहीं आ रहे हैं। इसी तरह का डर फल और सब्जियों को लेकर भी रहता है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Coronavirus Tips in Hindi: covid 19 prevention tips for vegetable and fruit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो दुनियाभर के एक्सपर्ट्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि दैनिक जरूरतों की चीजों से कोरोना वायरस का खतरा नहीं है। हमें इन चीजों का इस्तेमाल बिना किसी डर के करना चाहिए। लेकिन एक संभावना ये भी हो सकती है कि आपको फल, दूध या सब्जी देने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो तो उसके द्वारा दिए गए सामान के माध्यम से कोरोना का वायरस आपके घर तक आ सकता है। ऐसे में आज हम आपको फल-सब्जियों की सफाई समते कुछ किचन टिप्स के बारे में बताएंगे...

Coronavirus Tips in Hindi: covid 19 prevention tips for vegetable and fruit
फल - फोटो : फाइल फोटो

केमिकल्स के प्रयोग से बचें
कई लोग वायरस की शंका दूर करने के लिए क्लोरीन, डिसइंफेक्टेंट, एल्कोहल जैसे केमिकल्स का प्रयोग कर सब्जियों को धो देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग साबुन या डिटर्जेंट वाले पानी से सब्जियों को धोते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ये चीजें आपके स्वास्थ के लिए घातक हो सकती हैं और गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: covid 19 prevention tips for vegetable and fruit
फल - फोटो : फाइल फोटो

इस तरह करें सफाई
सब्जियों और फलों को साफ करने के लिए पानी ही पर्याप्त है। लेकिन सफाई के वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • सब्जियों और फलों को काटने से पहले ही धो लेना चाहिए। इसे काटने के बाद धोने से पौष्टिकता कम हो जाती है।
  • सब्जियों और फलों को हमेशा किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर एक-एक करके धोएं। इसके अलावा आप चलते हुए नल के नीचे एक-एक कर रगड़ कर धोएं।
  • अगर आपके पास पानी की कमी है या बहुत कम पानी में फलों और सब्जियों को धोना चाहते हैं, तो एक आसान सा तरीका यह है कि आप एक बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। अब फलों और सब्जियों को इसमें डुबोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
  • जिन फलों सब्जियों का छिलका निकालकर इस्तेमाल करना है, उन्हें भी पानी में छिलके सहित अच्छे से धोकर ही छीलना या काटना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: covid 19 prevention tips for vegetable and fruit
सब्जियां - फोटो : फाइल फोटो

इन किचन टिप्स का रखें ध्यान

  • अगर आप बाहर से दूध का पैकेट लाए हैं तो उसे पानी से अच्छे से धो लें।
  • किसी भी तरह के पाउच या पैकेट को दांतो के द्वारा फाड़ने से बचें।
  • मांस को हमेशा तेज आंच पर अच्छी तरह पकाकर खाएं।
  • फ्रिज में हमेशा पके हुए फूड्स को अलग और कच्चे फूड्स को अलग रखें।
  • इन दिनों छिलके सहित चीजों का सेवन करने से बचें या उन्हें पकाकर ही खाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed