{"_id":"634fdc4670b6c8505e62c723","slug":"dhanteras-2022-recipe-to-make-kalakand-like-halwai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2022: बाजार जैसा कलाकंद घर में ही बनाएं और त्योहार पर करें मुंह मीठा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Dhanteras 2022: बाजार जैसा कलाकंद घर में ही बनाएं और त्योहार पर करें मुंह मीठा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
kalakand
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धनतेरस का त्योहार इस बार 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की मान्यता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के साथ ही लोग घऱों में धन के देवता कुबेर की पूजा की भी करते हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। किसी भी त्योहार की खुशी मीठे के बिना अधूरी ही रह जाती है। अगर आप केवल बाजार की ही मिठाई खाते हैं। तो इस बार घर में बनाकर देखें कलाकंद। जिसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा। तो चलिए जानें किस रेसिपी की मदद से बाजार जैसा कलाकंद घर में तैयार किया जा सकता है।
2 of 4
kalakand
- फोटो : istock
बाजार जैसा कलाकंद बनाने की सामग्री
250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ), 200 ग्राम खोवा, एक कप चीनी, आधा कप दूध, कंडेस्ड मिल्क आधा कप, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, देसी घी एक चम्मच।
3 of 4
kalakand
- फोटो : istock
कलाकंद बनाने की विधि
सबसे पहले गैस पर कड़ाही को गर्म करें और थोडा सा देसी घी डालें। अब इस कड़ाही में खोवे को अच्छी तरह से भून लें। खोवे के भूनकर गैस बंद कर दें। अब इस भुने खोवे में कद्दूकस किया हुआ या फिर अच्छी तरह से मैश किया हुआ पनीर मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर एकसार कर लें। एक बार फिर से गैस को जलाएं और पनीर और खोवे के मिश्रण को अच्छी तरह से भूनें। जब ये दोनों चीजें बिल्कुल नर्म हो जाएं तो इसमे कंडेस्ड मिल्क और दूध डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kalakand
- फोटो : istock
ध्यान रहे कि गैस की आंच बिल्कुल कम हो नहीं तो खोवा जल जाएगा। सारी चीजों को अच्छी तरह से चलाएं और पकाएं। जब कंडेस्ड मिल्क सूखने लगे तो चीनी मिला दें। अच्छे से चलाते हुए इसे पकाएं। जब पूरा मिश्रण सूख जाए तो इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। अब किसी बड़ी थाली या फिर ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस थाली या ट्रे में कलाकंद के मिश्रण को पलटकर करछूल की मदद से चिकना कर दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को फैला दें। एक बार फिर करछूल से इसे दवाएं। जिससे कि सारे ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह से चिपक जाएं। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है कलाकंद की मिठाई, इसे आप घरवालों को जब चाहे खिला सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।