फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम की किस्मों के बारे में जानकर ही जुंबा पर घुल जाएगी मिठास

Fri, 26 Jun 2020 08:42 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 26 Jun 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
do you know about these  mango varieties and flavor
आम - फोटो : फाइल फोटो

आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। आम के सीजन के इंतजार हर कोई करता है। भारत में आम की अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं, जिनका स्वाद और रंग रुप एक दूसरे से बिल्कुल जुदा होता है। किसी को दशहरी पसंद होता है तो किसी को चौसा। लेकिन जब आम के हो शौकीन, तो इसकी हर वैरायटी और हर स्वाद से क्यों रहें दूर।



आम की कुछ किस्मों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन कुछ किस्में ऐसी भी हैं जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन बहुत से आम प्रेमियों को इसके बारे में पता नहीं होता है आज हम आम के शौकिनों के लिए लाएं हैं आम की अलग-अलग किस्मों की जानकारी...

do you know about these  mango varieties and flavor
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social media

मालदा आम की मिठास के दीवाने देश के साथ विदेश में भी है इसलिए आम कि इस किस्म की मांग विदेशों तक में है। अमेरिका, यूरोप, स्वीडन, दुबई आदि कई देशों में इस आम को मंगाया जाता है। मालदा आम की मिठास के साथ इसकी खुशबू भी मन को खुश कर देती है। यह पश्चिम बंगाल की पहचान है।

do you know about these  mango varieties and flavor
आम - फोटो : फाइल फोटो

दशहरी आम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है। यह आम कि लोकप्रिय किस्मों में से एक है दशहरी आम अपने मीठे और रसीले स्वाद की वजह से हर किसी को पसंद होता है। इसे ज्यादातर भारत के उत्तरी भाग में उगाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about these  mango varieties and flavor
आम - फोटो : फाइल फोटो

अलफांसो आम की सबसे खास किस्म है, इसे कर्नाटक में इसे आपुस तो महाराष्ट्र में इसे हापुस के नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजो के द्वारा बहुत पसंद किया जाता था। जिसके कारण इसे आज भी यूरोपीय देशों में भेजा जाता है। इसकी मिठास और स्वाद की वजह से अंतराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी खूब मांग है। केसरिया रंग का यह आम लोकप्रिय होने के साथ सबसे महंगा भी होता है।

विज्ञापन
do you know about these  mango varieties and flavor
आम - फोटो : फाइल फोटो

लंगड़ा आम भी लोगों में काफी लोकप्रिय है, वैसे तो कई राज्यों में इसको उगाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके बगान ज्यादा होते हैं। लेकिन इसे बनारस का आम कहा जाता है आम की अन्य किस्मों के मुकाबले यह ज्यादा गुदेदार, मुलायम और रसीला होता है। पकने के बाद भी ऊपर से इसका रंग हरा ही रहता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed