{"_id":"5f6f37c78ebc3e9bd91a9f7b","slug":"easy-and-quick-recipe-to-make-tandoori-soya-chaap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रोटीन से भरपूर है तंदूरी सोया चाप, जानें इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
प्रोटीन से भरपूर है तंदूरी सोया चाप, जानें इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी
सोया चाप खाना बहुत से लोगों को पसंद है। प्रोटीन से भरपूर सोया चाप टेस्टी होने के साथ ही सेहतमंद भी होता है। लेकिन कई बार इसे घर पर बनाना मुश्किल होता है। खासतौर पर तंदूरी सोया चाप, लेकिन इस आसान सी रेसिपी से घर पर भी बनाया जा सकता है। और वो भी बिल्कलु रेस्टोरेंट स्टाइल में, तो चलिए जानें तंदूरी सोया चाप बनाने की रेसिपी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
तंदूरी सोया चाप की सामग्री
250 ग्राम सोया चाप, 3 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तंदूरी मसाला पाउडर, गरम मसाला पाउडर, 3 चम्मच मक्खन, नींबू का रस, अमचूर पाउडर, तेल, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
soya chaap
- फोटो : facebook
तंदूरी सोया चाप बनाने की विधि
सबसे पहले बाजार से खरीदी सोया चाप को छोटे टुकड़े में काट लें। कोशिश करें कि ये बाजार से उबली वाली हो। दही लेकर इसका पानी निकाल लें। फिर इस दही में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तंदूरी मसाला, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक चम्मच तेल डालकर मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस मिश्रण में सोया चाप डालें और मेरिनेट होने के लिए आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। एक पैन में मक्खन और तेल को मिलाकर गर्म करें। अब इसमें चाप डालकर पांच से सात मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें इसे बार-बार अलटते-पलटते रहें। जिससे कि ये चारों तरफ से सिंक जाए।
विज्ञापन
5 of 5
soya
वैसे तो ये खाने के लिए तैयार है। लेकिन अगर आप इसमें स्मोकी फ्लेवर चाहते हैं तो इसे लोहे की सीकों में फंसाकर सीधे गैस पर गर्म करें। याद रखें इसमें थोड़ा सा मक्खन लगाना ना भूलें। जिससे कि इसका स्वाद और शक्ल दोनों देखने में लाजवाब लगें। सर्विंग डिश में निकालकर चटनी के साथ निकालकर सर्व करें। इस सोया चाप का स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।