{"_id":"5f74da0c8ebc3e9be74e3a25","slug":"gandhi-jayanti-2020-special-story-mahatma-gandhi-favorite-fruit-gandhiji-like-mango","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gandhi Jayanti 2020: चीनी खाने से परहेज करते थे बापू लेकिन इस फल के थे मुरीद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Gandhi Jayanti 2020: चीनी खाने से परहेज करते थे बापू लेकिन इस फल के थे मुरीद
भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय है। शांति और अहिंसा के दम पर उनके द्वारा चलाए गए सत्याग्रह और आंदोलनों ने ब्रिटिश सरकार की ईंट से ईंट बजा दी थी। भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए उन्होंने अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने को मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी पर हर भारतीय गर्व करता है। दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर पैदा हुए मोहनदास अपने कृत्य और व्यक्तित्व के जरिए महात्मा हुए। देशवासियों ने प्यार से उन्हें बापू कहकर पुकारा। उनकी सात्विक सोच के साथ उनका खानपान भी बेहद सादा रहा। अहिंसा के पुजारी बापू शाकाहारी थे। आज हम उनके खानपान से जुड़े पहलुओं पर भी बात करेंगे:
2 of 6
महात्मा गांधी
- फोटो : Social media
महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन और उच्च विचारों के चलते दुनियाभर में अहिंसा के पुजारी के रूप में पूजे जाते हैं। वे शाकाहारी थे और तामसी भोजन से दूरी बनाए रखते थे। अपने जीवन के एक वक्त में उन्होंने चाय और कॉफी तक का त्याग कर दिया था। खानपान के साथ गांधी जी ने बहुत तरह के प्रयोग किए। इतने प्रयोग शायद ही दुनिया के किसी शख्स ने किए होंगे।
3 of 6
आम
- फोटो : Social media
क्या आपको पता है कि वे चीनी से परहेज करते थे, लेकिन उन्हें एक फल खूब पसंद था। भारतवासियों के दिलों में बसने वाले गांधीजी को फलों का राजा आम बहुत पसंद था। कई जगहों पर जिक्र है कि गांधीजी आमों के प्रति अपनी तृष्णा पर संयम नहीं रख पाते थे। कई पत्रों में खुद ही बापू ने अपने इस अतिरेक के लिए अफसोस जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आम
- फोटो : AMAR UJALA
गांधीजी चीनी के सेवन से परहेज करते थे, लेकिन फलों का राजा आम उनका पसंदीदा फल था। साल 1941 में गांधीजी ने लिखा था कि आम एक शापित फल है। यह सारे फलों में अपनी तरफ सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। वह खानपान को विशेष महत्व देते थे।
विज्ञापन
5 of 6
महात्मा गांधी
- फोटो : फाइल
बापू का मानना था कि जिस तरह जिंदा रहने के लिए हमें शुद्ध हवा और पानी की जरूरत पड़ती है, उसी तरह से शरीर को भी पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है। महात्मा गांधी का जन्म शाकाहारी परिवार में हुआ था। हालांकि लेखक हेनरी स्टीफंस सॉल्ट का उनके शाकाहार प्रयोग पर विशेष प्रभाव था। सॉल्ट के प्रभाव से ही महात्मा गांधी ने अपनी मर्जी से शाकाहारी भोजन चुना।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।