फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर ट्राई करें पिज्जा पफ, शाम के नाश्ते के लिए है परफेक्ट स्नैक्स

Thu, 01 Oct 2020 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
pizza puff recipe in hindi make easy tricks pizza puff like restaurant
चीज़ी पिज्जा - फोटो : social media

पिज्जा खाने के शौकीन है तो इस बार घर पर ट्राई करें पिज्जा पफ की रेसिपी। इसे बनाना बहुत मुश्किल नही हैं। साथ ही ये आपके पिज्जा खाने की क्रेविंग को भी दूर करेगा। वहीं अगर आप पिज्जा को मैदा होने के डर से कम खाते हैं या नहीं खाना चाहते तो पिज्जा पफ को आसानी से गेंहू के आटे और सूजी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। वहीं इसमें डली ढेर सारी सब्जियां सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए जानें घर पर आसानी से पिज्जा पफ बनाने की रेसिपी।

pizza puff recipe in hindi make easy tricks pizza puff like restaurant
pizza - फोटो : instagram
गेंहू के आटे और सूजी से बना पिज्जा पफ
एक कप गेहूं का आटा, एक कप सूजी, तेल, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर, आटा गूंथने के लिए गर्म पानी 

पिज्जा में स्टफिंग के लिए एक प्याज कटी हुई, एक टमाटर कटा हुआ, कटी हुई शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ पनीर, अजवायन, लाल मिर्च, काली मिर्च स्वाद के लिए।

pizza puff recipe in hindi make easy tricks pizza puff like restaurant
pizza
पिज्जा पफ बनाने की विधि
पिज्जा पफ बनाने के लिए गेहूं के आटे में सूजी, तेल, बेकिंग पाउडर, नमक डालकर गूंथ लें। गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ये पफ को कुरकुरा रखने में मदद करेगा। 

अब एक पैन में कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और पनीर को मिलाएं। इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च साथ में अजवाइन को मिलाकर इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pizza puff recipe in hindi make easy tricks pizza puff like restaurant
pizza

हाथों में हल्का तेल लगाकर आटे की लोई बना लें और रोटी के आकार का बेल लें। रोटी को चौकोर बनाने के लिए किनारों को चाकू से काट दें। अब चौकोर आकार की रोटी को दो बराबर भागों में बांट दें। अब इस रोटी में स्टफिंग भरकर किनारों पर पानी लगाकर इसे बंद कर दें। किनारों को खूबसूरत बनाने के लिए कांटे की मदद से दबा दें। जिससे कि डिजाइन बन जाए और दिखने में खूबसूरत लगे।

विज्ञापन
pizza puff recipe in hindi make easy tricks pizza puff like restaurant
pizza

एक पैन में तेल गर्म करें और पफ को डीप फ्राई करें। तैयार है आपका गर्मागर्म पिज्जा पफ। इसे शाम के नाश्ते में चाय के नाश्ते के लिए परपेक्ट है। वहीं अगर आपके पास अवन है तो इन्हें उसमें भी पका सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed