{"_id":"68a6e9e11cb50824150102e9","slug":"ganesh-chaturthi-2025-easy-traditional-maharashtrian-recipes-to-try-at-home-during-ganesh-utsav-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtrian Recipes: गणेश उत्सव में अवश्य बनते हैं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Maharashtrian Recipes: गणेश उत्सव में अवश्य बनते हैं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:06 PM IST
सार
Traditional Maharashtrian Recipes For Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव के मौके पर अगर आप कुछ खास बनाना चाहती हैं तो कुछ महाराष्ट्रीयन पकवान अवश्य बनाएं।
विज्ञापन
गणेश उत्सव में अवश्य बनते हैं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान
- फोटो : Adobe stock
Traditional Maharashtrian Recipes For Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि स्वाद और परंपरा का भी उत्सव होता है। खासकर महाराष्ट्र में ये त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह पकवानों की खुशबू हर घर को महका देती है।
Trending Videos
उकडीचे मोदक
- फोटो : instagram
उकडीचे मोदक
ये मोदक बप्पा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। कहा जाता है गणेश उत्सव में आप कुछ बनाएं या न बनाएं लेकिन मोदक अवश्य ही बनाने चाहिए। इसे चावल के आटे की परत में गुड़ और नारियल का मीठा भरावन भरकर भाप में पकाया जाता है। अब तो मोदक भी कई-कई प्रकार के मिलने लगे हैं, जो खाने में कमाल के लगते हैं।

पुरण पोली
- फोटो : Adobe stock
पुरण पोली
गुड़ और चने की दाल से बनी मीठी भरवां रोटी। त्योहारों का खास हिस्सा होती है और बप्पा को भोग के रूप में चढ़ाई जाती है। इसकी सबसे खास बात होती है कि इसे देसी घी में ही पकाया जाता है। जिस वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस गणेश उत्सव के मौके पर आप भी पुरण पोली अवश्य बनाएं।

साबूदाना खिचड़ी
- फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी
बहुत से लोग बप्पा के आगमन के मौके पर व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आप साबुदाना खिचड़ी भी तैयार कर सकते हैं। ये व्रत के दिनों में खाई जाती है, और इसका भोग बनाना भी काफी आसान है। साबूदाना, मूंगफली और आलू से बनी ये हल्की लेकिन स्वादिष्ट डिश उपवास में ऊर्जा देती है। इसका भोग भी बप्पा को पसंद आता है।

सूजी का हलवा
- फोटो : instagram
सूजी का हलवा
कुछ आसान सा बनाने का प्लान कर रही हैं ? तो सूजी के हलवे से बेहतर कोई और विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। सूजी और देसी घी से बना हलवा बप्पा को प्रसन्न करने के लिए काफी है। इसे बनाते समय सूजी को अच्छी तरह से भूनें, क्योंकि अगर सूजी कच्ची रह गई तो हलवा सही नहीं बनेगा। ये देखने में भी अजीब ही लगेगा।