सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर बनाई जाती है खास अन्नकूट की सब्जी, जानें इसे बनाने का तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Nov 2023 08:55 AM IST
सार

गोवर्धन पूजा के दिन सभी जगह अन्नकूट की सब्जी बनाने की परंपरा है। ऐसे में हम आपको इस खास सब्जी को बनाने का सही तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2023 how to make annkoot sabji for bhog in hindi annkoot sabji kaise banayein
Govardhan Puja 2023 - फोटो : Istock

Govardhan Puja 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। दिवाली के लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और पांच दिन चलने वाले इस पर्व के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं। दिवाली के महापर्व में सबसे पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसके बाद नरक चतुदर्शी, फिर दिवाली और उसके बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। इस दिन गाय की पूजा करने का भी विधान है।



गोवर्धन पूजा के दिन लोग खास अन्नकूट की सब्जी बनाकर इसका भोग लगाते हैं। इस खास सब्जी को बनानेे में जितनी भी मौसमी सब्जियां होती हैं, उनका इस्तेमाल किया जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है लेकिन इसको बनाना काफी कठिन है। ऐसे में आज हम आपको गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट की सब्जी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Govardhan Puja 2023 how to make annkoot sabji for bhog in hindi annkoot sabji kaise banayein
Govardhan Puja 2023 - फोटो : istock

अन्नकूट की सब्जी बनाने का सामान

100 ग्राम सेम, एक गाजर, एक मूली, दो टिंडे, एक अरबी, 6-7 भिंडी, 2-3 परवल, एक शिमला मिर्च, आधी लौकी, एक कच्चा केला, 100 ग्राम सैगरी, छोटा कद्दू, 4-5 टमाटर, एक अदरक, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ी हरी मेथी, दो आलू, दो से तीन बैगन, एक फूल गोभी, 100 ग्राम हरी धनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja 2023 how to make annkoot sabji for bhog in hindi annkoot sabji kaise banayein
Govardhan Puja 2023

सब्जी बनाने के लिए जरूरी मसाले 

तेल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक।

Govardhan Puja 2023 how to make annkoot sabji for bhog in hindi annkoot sabji kaise banayein
Govardhan Puja 2023 - फोटो : Istock

विधि 

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर बारीक-बारीक काट लें। पत्ते वाली सब्जियों को भी काटकर अलग रख लें। इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर को काट कर साइड में रखें। ध्यान रखें कि अदरक को कद्दूकस करें, ताकि इसका बड़ा स्लाइस मुंह में आकर स्वाद खराब ना करे।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2023 how to make annkoot sabji for bhog in hindi annkoot sabji kaise banayein
Govardhan Puja 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

अब सब्जी बनाने के लिए एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर हल्का भून लें। फिर हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को फ्राई करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed