Govardhan Puja 2023: हाल ही में लोगों ने दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया है। जिसके बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का खास महत्व होता है, लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस बार 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक है। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को यानी कि आज मनाई जा रही है।
Govardhan Puja 2023: गोवर्धन की पूजा के दिन खाने में बनाएं कढ़ी-चावल, जानें इसे बनाने की आसान विधि
गोवर्धन पूजा के दिन कढ़ी चावल बनाने की प्रथा है। ऐसे में आज हम आपको स्वादिष्ट कढ़ी चावल बनाने का तरीका बताने जा रहे हं।
कढ़ी के लिए पकौड़े बनाने का सामान
एक कप बेसन
स्वादानुसार नमक
तेल
पकौड़े ऐसे बनाएं
कढ़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले पकौड़े बनाकर तैयार करने हैं। इसके लिए एक बड़े बाउल में बेसन लेकर उसमें थोड़ा पानी व नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को तैयार करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर गर्म तेल में थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल डालकर पकौड़े बना लें। इसे तैयार करके अलग रख लें।
कढ़ी के घोल के लिए सामग्री
- 2 कटोरी दही
- एक बड़ा चम्मच बेसन
- आधा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
ऐसे बनाएं घोल
कढ़ी का घोल तैयार करन के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही को मथें और फिर उसमें बेसन मिक्स करके फेंटें। इसके बाद दही में हल्दी, आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाएं। बस आपका कढ़ी का घोल तैयार है। अब बस आपको इसका तड़का लगाना है।