फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते में एक दिन जरूर खाएं खमीर वाला खाना, फायदे इतने कि रोजाना खाना चाहेंगे आप

Sat, 20 Oct 2018 10:12 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of having fermented food
fermented food
सेहत की बात आती है, तो पहला सवाल भोजन पर ही उठता है।जानकार कहते हैं, सप्ताह में एक बार खमीरीकृत भोजन से आप तंदरुस्त बन सकती हैं।भारत के विभिन्न राज्यों और कई देशों में खमीरीकृत भोजन का उपयोग होता है। यह आपको स्वस्थ रखता है। खमीर पेट के अच्छे जीवाणुओं को बढ़ाकर भोजन को पचाने का काम करता है। यह विषैले पदार्थों को खून में मिलने से रोकने में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए खमीरीकृत भोजन का सेवन सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए।
Health Benefits of having fermented food
दही
दही अच्छे बैक्टीरिया का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। बाल और त्वचा को सुंदर बनाता है। दही पाचन में फायदेमंद, पेट की बीमारियों डायरिया, कब्ज आदि और इन्फेक्शन में भी काफी मददगार है। एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से अक्सर अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं। दही अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उनकी भरपाई करता है। दही बड़ी आंत (लार्ज इंटेस्टाइन) के लिए खासतौर पर गुणकारी है। इसका सेवन नमक या चीनी के बिना करें। इसमें विटामिन-डी, प्रोटीन और विटामिन-बी12 होता है।
Health Benefits of having fermented food
पनीर
दही और इडली की तरह पनीर के भी कई फायदे हैं। यह खमीरीकरण का सबसे स्वादिष्ट पदार्थ है। खमीरीकरण की प्रक्रिया के दौरान इसमें विटामिन-बी बनता है। यह हमारे शरीर के सभी हिस्सों को चलाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी भी मौजूद होता है। आप रोजाना पनीर का सेवन कर सकती हैं, क्योंकि संतृप्त वसा आपके लिए शायद अच्छी हो सकती है। जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल है, वह सप्ताह में दो बार इसका सेवन करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of having fermented food
ढोकला
ढोकला एक बेहतरीन व्यंजन है, जिसे आप नाश्ते या फिर छोटी-मोटी भूख को दूर करने के लिए ले सकती हैं। ढोकले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होता है। खमीरीकरण करके बनाए जाने वाले इस व्यंजन में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह भाप के जरिए बनता है। इसलिए इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। 
विज्ञापन
Health Benefits of having fermented food
सॉकरकट
सॉकरकट
सॉकरकट न केवल एक स्वादिष्ट व्यंजन है, बल्कि विटामिन और खनिजों का वास्तविक भंडार भी है। यह गोभी को तोड़कर, उसमें नमक मिलाकर बनाया जाता है। आप कई महीनों तक इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह न सिर्फ प्रोबायोटिक आहार है, बल्कि फाइबर से भी भरपूर है। सॉकरकट फाइबर और विटामिन-बी और सी से युक्त है। इसमें कुछ लौह, मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम के साथ ही कैल्शियम भी शामिल होता है। हड्डी के ऊतक को स्वस्थ रखने के अलावा, यह कैंसर के खिलाफ भी बेहद फायदेमंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed