सब्सक्राइब करें

Aloo Papad Recipe: आलू के पापड़ बनाने का सबसे आसान तरीका, एक बार बनाएं और सालभर खाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

How To Make Aloo Papad Recipe:  अगर आप होली के लिए आलू के पापड़ बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी आसान विधि दी जा रही है। हमारी बताई विधि से अगर आप पापड़ बनाएंगे तो ये सालभर खराब नहीं होंगे। 

विज्ञापन
how to make aloo papad at home for holi 2026 aloo ke papad kaise banaye
आलू के पापड़ कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram

How To Make Aloo Papad Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है। इस मौके पर घरों में तरह-तरह की पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं, जिनमें आलू के पापड़ का खास स्थान है। बाजार में मिलने वाले पापड़ जहां महंगे और मिलावटी हो सकते हैं, वहीं घर पर बनाए गए आलू के पापड़ स्वाद, शुद्धता और सेहत तीनों के लिहाज से बेहतर होते हैं।



खास बात ये है कि सही तरीके से बनाए गए आलू के पापड़ लंबे समय तक खराब नहीं होते और सालभर आराम से खाए जा सकते हैं। तो अगर आप भी होली की तैयारियों के दौरान कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ टिकाऊ भी हो, तो आलू के पापड़ एक बेहतरीन विकल्प हैं।

हमारी बताई गई आसान विधि से आप कम समय और कम सामग्री में परफेक्ट आलू के पापड़ बना सकती हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

Trending Videos
how to make aloo papad at home for holi 2026 aloo ke papad kaise banaye
बनाने की विधि है आसान - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि है आसान

सबसे पहले 2 किलो अच्छे और बिना दाग वाले आलू लें। आलुओं को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर या बड़े बर्तन में पूरी तरह गलने तक उबाल लें। ध्यान रखें कि आलू ज्यादा पानी वाले न हों, वरना पापड़ ठीक से सूखेंगे नहीं। उबलने के बाद आलुओं को ठंडा करें और छीलकर किसी बड़े बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि मिश्रण में एक भी गुठली न रहे, वरना पापड़ बेलते समय टूट सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make aloo papad at home for holi 2026 aloo ke papad kaise banaye
बनाने की विधि है आसान - फोटो : instagram

अब मैश किए हुए आलू में स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चम्मच अजवाइन डालें। चाहें तो आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं। सभी मसालों को आलू में अच्छी तरह मिलाकर नरम लेकिन सख्त आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। जरूरत लगे तो हाथों पर हल्का सा तेल लगाकर गूंथें, पानी बिल्कुल न डालें।
 
how to make aloo papad at home for holi 2026 aloo ke papad kaise banaye
बनाने की विधि है आसान - फोटो : instagram

इसके बाद मिश्रण से नींबू के आकार के छोटे-छोटे गोले बना लें। किसी साफ प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े पर गोले रखकर हल्के हाथ से बहुत पतले पापड़ बेलें। पापड़ जितने पतले होंगे, उतने ज्यादा कुरकुरे बनेंगे। अब इन पापड़ों को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं। रोज उन्हें पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं। 
 
विज्ञापन
how to make aloo papad at home for holi 2026 aloo ke papad kaise banaye
बनाने की विधि है आसान - फोटो : instagram

जब पापड़ पूरी तरह सख्त हो जाएं और हाथ लगाने पर टूटने लगें, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। सही तरीके से बनाए और सुखाए गए आलू के पापड़ सालभर तक खराब नहीं होते और जरूरत पड़ने पर तलकर या सेककर खाए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed