फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bread Crumbs: घर में ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का ये तरीका सबसे आसान, जानें तरीका

Fri, 09 Dec 2022 07:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 09 Dec 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
how to make bread crumbs at home
ब्रेड - फोटो : Pixabay
स्नैक्स बनाने के लिए अक्सर ब्रेड क्रम्ब्स की जरूरत पड़ती है। ब्रेड क्रम्ब्स से तलने वाले सामान को क्रिस्पी बनाया जाता है। अगर आपको लगता है कि ब्रेड क्रम्ब्स बनाना कठिन है और इसे बाजार से खरीदकर लाती हैं। तो घर में इस विधि से बनाकर देखें। फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा और लंबे समय तक टिका रहेगा। 

ब्रेड तो लगभग हर घर में आती है। अक्सर कुछ पीस ब्रेड की बच जाती हैं और बासी हो जाती है। जिसे फेकना पड़ जाता है। लेकिन अबकी बार इस बची हुई ब्रेड से क्रम्ब्स बनाकर तैयार करें। 

how to make bread crumbs at home
bread - फोटो : istock
ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए ताजी ब्रेड को कभी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। बासी ब्रेड से बने क्रम्ब्स का स्वाद अच्छा आता है और ये बाजार जैसे लगते हैं। 
how to make bread crumbs at home
bread - फोटो : istock

ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए ब्रेड के भूरे किनारों को बाहर कर दें। क्योंकि कई बार इन भूरे किनारों से स्वाद कड़वा हो सकता है। इसलिए क्रम्ब्स बनाने के लिए सारे ब्रेड के किनारों को चाकू की मदद से काटकर हटा दें। इसके साथ ही ब्रेड को बिल्कुल महीन ना करें। ब्रेड ज्यादा महीन होने से किसी भी डिश में घुल सकते हैं। इसलिए केवल हल्की मिक्सी चलाकर ब्रेड का चूरा कर लें। सही ब्रेड क्रम्ब्स महीन नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make bread crumbs at home
bread - फोटो : Pixabay

ब्रेड क्रम्ब्स को सही तरीके से बनाने के लिए अच्छे से फ्राई करना जरूरी है। अगर ब्रेड ठीक से फ्राई नहीं होगा तो ब्रेड का स्वाद कच्चा रह जाएगा। वहीं ज्यादा फ्राई कर देने पर वो जल भी सकता है। क्रम्ब्स बनाने के लिए ब्रेड को धीमी आंच पर भूनें। जिससे कि सारी ब्रेड अच्छी तरह से सिंक जाएं और उनका स्वाद बिल्कुल सोंधा और परफेक्ट आए। जल्दबाजी में भूनने पर ब्रेड तेज आंच पर जल जाती है और स्वाद बिगड़ जाता है। एक भी जली हुई ब्रेड पूरे क्रम्ब्स को कड़वा कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed