फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: शाम की चाय के साथ तैयार करें चटपटा मखाना चाट, डाइट वालों के लिए है परफेक्ट स्नैक्स

Fri, 09 Dec 2022 01:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 09 Dec 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes How To Make Makhana Chaat Recipe Step By Step In Hindi
मखाना चाट - फोटो : Social media

आजकल लोग सेहतमंद खाना पसंद करते हैं। लेकिन सेहत के साथ स्वाद का होना भी जरूरी होता है। दिनभर के बाद जब शाम की चाय पीते हैं तो कुछ चटपटा खाने का दिल लगभग हर किसी का करता है। लेकिन अनहेल्दी और तले-भुने स्नैक्स सेहत बिगाड़ते हैं। हेल्दी स्नैक्स के लिए मखाना खाया जा सकता है। अगर आप कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो मखाने से बनी चाट ट्राई कर सकते हैं। ये डाइटिंग करने वालों से लेकर बच्चों के लिए शाम के समय हेल्दी स्नैक्स है। इससे पेट भी भर जाता है और पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें स्वादिष्ट मखाना चाट।

Healthy Snacks Recipes How To Make Makhana Chaat Recipe Step By Step In Hindi
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाना चाट की सामग्री

दो कप मखाना, देसी घी, हरी धनिया की चटनी, बारीक कटा एक प्याज, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, उबले हुए स्वीट कॉर्न, इमली की खट्टी-मीठी चटनी, दही दो चम्मच, चीनी आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर दो से तीन चुटकी, आधा कप सेव नमकीन, हरी धनिया की थोड़ी सी पत्तियां, अनारदाना इच्छानुसार।

Healthy Snacks Recipes How To Make Makhana Chaat Recipe Step By Step In Hindi
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाना चाट बनाने की विधि

सबसे पहले मखाना चाट बनाने के लिए कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें। गर्म देसी घी में मखाना डालें और धीमी आंच पर भून लें। जब ये खूब भुन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा हो जाने दें। हरी चटनी को तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes How To Make Makhana Chaat Recipe Step By Step In Hindi
चटनी - फोटो : Social media
हरी चटनी बनाने की विधि

हरी चटनी बनाने के लिए धनिया की पत्तियां, पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च, एक कली लहसुन, काला नमक, सफेद नमक, थोड़ी सी बूंदी, नींबू का रस। इन सारी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें। ध्यान रहे कि इसमे पानी ना डालें और गाढ़ी चटनी बनाकर तैयार करें। बस इस चटनी को कांच के बाउल में निकालकर रख लें। 

विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes How To Make Makhana Chaat Recipe Step By Step In Hindi
मखाना भेल - फोटो : Social media

ठंडे हो चुके मखाने को किसी गहरे बाउल में निकालकर रख लें। अब इसमे चीनी डालें और दही मिलाएं। साथ में बारीक कटा प्याज. टमाटर और उबले कॉर्न मिलाएं। सारे मसाले चाट मसाला, लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करें। साथ में हरी चटनी डालें और नमकीन सेव को भी डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और तैयार है चटपटा और स्वादिष्ट मखाना चाट। इसे चाय के साथ परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed