फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर की तरह हेल्दी और क्यूट हो सकता है आपका बच्चा, करीना ने खुद बताया ये राज

Tue, 20 Nov 2018 03:12 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveal the secret behind healthiness and cuteness of Taimur
taimur - फोटो : instagram
करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बस उनके घर से बाहर निकलने की देर है सारे के सारे मीडिया पर्सन उनकी फोटो लेने के लिए पीछे लग जाते हैं। ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हैं, पर क्या आपको उनकी सेहत और क्यूटनेस की वजह मालूम है? एक इंटरव्यू के दौरान खुद करीन इस बात का खुलासा कर चुकी हैं।
Kareena Kapoor Khan reveal the secret behind healthiness and cuteness of Taimur
taimur ali khan - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल करीना और उनकी न्यूट्रीशियन रुजुता दिवेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अगर कोई तैमूर जैसा बच्चा चाहता है तो उसे गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए सबसे पहले जानते हैं तैमूर के हेल्दी और क्यूट होने का राज।
Kareena Kapoor Khan reveal the secret behind healthiness and cuteness of Taimur
taimur
करीना के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान उन्होंने कोई डाइट चार्ट फॉलो नहीं किया। उन्होंने उस दौरान खाने में तिल के लड्डू, चकली, मखाने, दाल चावल, नारियल की चटनी के साथ इडली, खिचड़ी, सभी दालें, टर्मरिक लाटे और मिल्क शेक का सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveal the secret behind healthiness and cuteness of Taimur
saif ali khan with taimur
गर्भावस्था में करीना ने देसी घी से भी किसी तरह का परहेज नहीं किया। इस दौरान उन्होंने जी भरकर घी के पराठे खाए। करीना मानती हैं कि गर्भावस्था में दादी और नानी के नुस्खों को भी जरूर फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा वो खाने-पीने में समझौका करने के बजाय ठीक समय पर खाना और सही मात्रा में खाने पर जोर देती हैं।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveal the secret behind healthiness and cuteness of Taimur
saif ali khan with taimur
इंटरव्यू में आगे करीना से पूछा गया कि तैमूर के इतने हेल्दी होने के पीछे क्या राज है? आप उन्हें क्या खिलाती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चे को बहुत सारा घी और पास्ता खिलाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया वह खुद तो लौकी, तुरई, करेला और ज्वार जैसी चीजें खाती ही हैं और बेटे को भी इन चीजों को खिलाने से जरा भी परहेज नहीं करती हैं। आपको बता दें, करीना तैमूर को 7 महीने के हो जाने के बाद से देसी घी खिला रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed