फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों बढ़ जाती है शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा, नियंत्रित करने के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स

Mon, 06 Apr 2020 08:02 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 06 Apr 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
know causes of high uric acid drinks for reduce high uric acid levels
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के वजह से शरीर में कई तरह की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड का बढ़ना भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। इसके बढ़ने से शरीर पर कई तरह के असर पड़ते हैं। किडनी की फिल्टर करने की क्षमता जब कम हो जाती है तो ये समस्या बढ़ जाती है। यूरिक एसिड की मात्रा बढ़कर गठिया का रूप ले लेता है। गठिया होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगता है, जो कई बार असहनीय हो जाता है। हालांकि इसे नियंत्रित करने के लिए आप घर पर कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

know causes of high uric acid drinks for reduce high uric acid levels
joint pain

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

  • जोड़ों में दर्द
  • उठने-बैठने में परेशानी
  • उंगलियों में सूजन या चुभन
  • जोड़ों में गांठ
  • हाथ-पैरों में असहनीय दर्द 
  • थकान महसूस करना
know causes of high uric acid drinks for reduce high uric acid levels
गाजर - फोटो : फाइल फोटो

यूरिक एसिड के नियंत्रण के लिए गाजर का जूस
गाजर और चुकंदर दोनो में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो गाजर और चुकंदर के जूस को अपने आहार में शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know causes of high uric acid drinks for reduce high uric acid levels
नींबू पानी - फोटो : फाइल फोटो

नींबू पानी यूरिक एसिड को करेगा कम
यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसकी मात्रा को कम करने के लिए आपको अपने पानी के इनटेक पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल करने के लिए आप नींबू पानी भी ले सकते हैं। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड यूरिक एसिड के बढ़े स्तर को नियंत्रित कर सकता है।

विज्ञापन
know causes of high uric acid drinks for reduce high uric acid levels
cucumber juice

यूरिक एसिड बढ़ने पर लें खीरे का जूस
पोटेशयम और फॉफोरस के गुणों से भरपूर खीरे का जूस किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिसके वजह से यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है। यह जूस यूरिक एसिड के लक्षण जैसे सूजन, दर्द वगैरह को भी कम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed