{"_id":"5f5e1bb6de93c829243f6a82","slug":"make-easy-recipe-of-apple-rabdi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेजर्ट में ट्राई करें सेब की रबड़ी, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
डेजर्ट में ट्राई करें सेब की रबड़ी, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीठा पसंद करने वालों के लिए रबड़़ी का स्वाद काफी खास होता है। वैसे तो इलायची और केसर वाली रबड़ी हर किसी ने खाई होगी। लेकिन इस बार अगर घर पर डेजर्ट बनाना है तो क्यों ना कुछ अलग ट्राई किया जाए। इसके लिए सेब की रबड़ी एक बढ़िया विकल्प है। साथ ही सेब की रबड़ी को बनाना भी काफी आसान है और इसे बनाने में अलग से मेहनत नहीं करनी। रबड़ी बनाने के टाइम में ही सेब की रबड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी।
2 of 5
rabri
- फोटो : Instagram
सेब की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
एक लीटर फुल क्रीम मिल्क, एक सेब टुकड़ों में कटा हुआ, तीन बड़े चम्मच चीनी, थोड़े से बादाम कटे हुए. काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स पसंद के अनुसार, आधा चम्मच इलायची का पाउडर।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
सेब की रबड़ी बनाने की विधि
एक पैन में दूध रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए तो मध्यम आंच पर इसे पकाएं। साथ ही सेब को छीलकर कद्दूकस में कस लें। दूध को आधे घंटे तक चलाकर गाढा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
जब दूध की मात्रा पैन में आधी हो जाए और वो अच्छे से गाढा हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। इस दूध को अच्छे से चलाकर तीन से चार मिनट तक चलाते रहें और पकाएं। अब इस दूध के मिश्रण में चीनी डालें। कुछ देर और पकाएं. जब तक की चीनी घुल ना जाए। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर चलाएं। जब ये अच्छे से गाढा हो जाए तो गैस की आंच बंदकर इसे चलाते रहें।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
क्योंकि तुरंत चलाना बंद करने पर रबड़ी के तली में लगने का डर होगा। गैस पर से पैन को उतारकर दूसरी तरफ रख दें। अब इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता वगैरह डाल दें। तैयाह है आपकी एप्पल रबड़ी। इसे गर्म या ठंडा सर्व करने के लिए बाउल में डालकर परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।