सब्सक्राइब करें

Recipe: नवरात्रि में व्रत के खाने को चटपटा बना देगा फलाहारी चाट मसाला, इस रेसिपी से करें तैयार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Make Navratri Vrat Food Delicious Know Falahari Chaat Masala Recipe in Hindi
masala - फोटो : pixabay

नवरात्रि का त्योहार आज से शुरू हो चुका है। देवी मां की पूजा के साथ ही बहुत से लोग पूरे नौ दिनों में व्रत का संकल्प करते हैं। तो वहीं बहुत सारे भक्त केवल पहली और अष्टमी नवरात्रि रहते हैं। व्रत चाहे एक दिन का हो या फिर पूरे नौ दिनों का, फलाहारी व्यंजन की खाना होता है। अगर आप पूरे नौ दिनों का व्रत हैं तो कई बार फलाहारी खाने का स्वाद फीका लगता है। वहीं कई बार किसी मेहमान के आ जाने पर नवरात्रि में भी कुछ स्पेशल फलाहारी डिश बनानी पड़ जाती है। जिसका स्वाद बिना मसालों के फीका लगता है। ऐसे में कई बार आप सोचते होंगे कि कैसे इस डिश का स्वाद बढ़ाया जाए। आपकी इस दुविधा को दूर कर देगा फलाहारी चाट मसाला। जिसे आप बनाकर रख लें और फलाहारी खाने का स्वाद बढ़ाएं। तो चलिए जानें क्या है फलाहारी चाट मसाला बनाने की विधि।

Trending Videos
Make Navratri Vrat Food Delicious Know Falahari Chaat Masala Recipe in Hindi
jeera
फलाहारी चाट मसाला बनाने की सामग्री

चाट मसाला बनाने के लिए जरूरत होगी दो चम्मच जीरा, दो चम्मच सूखा पुदीना, दो चम्मच सूखी लाल मिर्च, एक चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच अमचूर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Make Navratri Vrat Food Delicious Know Falahari Chaat Masala Recipe in Hindi
pudina - फोटो : social media
फलाहारी चाट मसाला बनाने की विधि

एक पैन में जीरे को सूखा ही भूनकर रख लें। ध्यान रहे कि इसे भूनने के लिए किसी भी तरह के तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। साथ ही गर्म कड़ाही में काली मिर्च, लाल मिर्, डालकर हल्का सा गर्म कर लें। अब मिक्सी के ग्राइंडर में खड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च, सेंधा नमक, चीनी और अमचूर पाउडर को मिलाकर अच्छे से पीस लें। हल्का सा गर्म करके ठंडा करने पर सारे मसाले थोड़ा क्रंची हो जाते हैं। जिससे आसानी से पिस जाते हैं।

Make Navratri Vrat Food Delicious Know Falahari Chaat Masala Recipe in Hindi
मखाना भेल - फोटो : Social media

अब इसमे भुना हुआ जीरा और सूखी पुदीने की पत्ती मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। साथ में सेंधा नमक मिला लें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। वैसे तो ये मसाला फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में आप चाहें तो इस मसाले को ताजा ही पीसकर तैयार कर सकती हैं। हालांकि बना हुआ मसाला आप किसी भी रेसिपी में फटाफट डालकर रेसिपी तैयार कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed