एक ही नाश्ता करके हो चुके हैं बोर तो मात्र आधे घंटे में यूं बनाएं 'साउथ इंडियन उपमा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही लॉकडाउन के कारण बच्चों के स्कूल से लेकर बड़ों के ऑफिस बंद हों लेकिन सुबह का नाश्ता तो सबके लिए जरूरी होता है। हालांकि सुबह की भागदौड़ से छुट्टी मिलने की वजह से गृहणियां भी काम करने में देर कर देती हैं। ऐसे में हर रोज कुछ ऐसा नाश्ता चुनने में अगर आपको परेशानी होती है जो स्वादिष्ट और हेल्दी होने के साथ ही फटाफट बन जाए तो हम इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। साउथ इंडियन डिश उपमा सुबह के नाश्ते का एक हेल्दी विकल्प है, जिसे आप सुबह से लेकर शाम तक किसी भी समय ट्राई कर सकती हैं। इसकी खास बात है कि उपमा को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानें कैसे बना सकते हैं फटाफट साउथ इंडियन नाश्ता उपमा।
- सूजी -1 कप (भुनी हुई)
- चना दाल
- प्याज -1 कप
- गाजर -1/2 कप
- हरी मिर्च - 2
- जीरा
- कढ़ी पत्ता
- अदरक
- सरसो के दाने -1 चमच्च
- रिफाइंड आयल
- नमक
- कढ़ाई में आधा चम्मच तेल डालें। उसमें जीरा, सरसो और प्याज डालकर चलाएं।
- प्याज भुनने के बाद कढ़ी पत्ते के दो डंठल डालें। अब इसमें एक चम्मच अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- इसके बाद गाजर और नमक मिक्स करें। अब इसमें हल्का सा पानी डाल लें और थोड़ी देर धीमी आंच में पकाएं।
- अब इसमें चना दाल डालें। आप चाहें तो उरद दाल और मटर भी डाल सकते हैं। अब इसमें दो कप पानी डालें।
- एक उबाल आने के बाद इसमें भुनी हुई सूजी डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी की मात्रा को बढ़ा लें।