सब्सक्राइब करें

Recipe: तरबूज के छिलके से बनाएं मिठाई, स्वाद में दें पान का ट्विस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 24 Jun 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Pan Petha Roll with Watermelon Peels Recipe and Ingredients In Hindi
तरबूज

तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर गर्मियों में जब शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। तो पानी वाले इस फल को खाने से बहुत राहत मिलती हैं। आमतौर पर लोग तरबूज खाकर इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन तरबूज का मोटा छिलका बेहद काम का होता है। आप चाहें तो इससे कई तरह की चीजें बनाकर तैयार कर सकते हैं। मार्केट में मिलने वाली टूटी फ्रूटी को तो तरबूज के छिलके से बनाकर तैयार किया ही जाता है। आप तरबूज के छिलके की मिठाई भी बना सकती हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और बिल्कुल अलग लगता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी तरबूज के छिलके की मिठाई।

Trending Videos
Pan Petha Roll with Watermelon Peels Recipe and Ingredients In Hindi
watermelon - फोटो : istock
पान के स्वाद वाली तरबूज की मिठाई

तरबूज की मिठाई में पान का स्वाद देने से ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी एक तरबूज, साथ में एक कप चीनी, ड्राई फ्रूट्स दो चम्मच, किशमिश, लौंग सात से आठ, केवड़ा एसेंस, ग्रीन फूड कलर, गुलकंद, मिश्री, सौंफ एक चम्मच।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Petha Roll with Watermelon Peels Recipe and Ingredients In Hindi
पान - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि

इस मिठाई को पान पेठा रोल कहते हैं। तरबूज के छिलके से तैयार इस पेठा रोल को तैयार करने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके को लें। अब इसका हरा वाला हिस्सा छिलनी से साफ कर लें। सारे छिलके को अब आयताकार काट लें। अब इन सारे लंबे छिलकों को पतला-पतला लंबा आकार देते हुए काटें। बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें। साथ में चीनी भी डाल दें। जिससे कि चाशनी तैयार हो सके। 

Pan Petha Roll with Watermelon Peels Recipe and Ingredients In Hindi
paan - फोटो : iStock

पानी को उबालकर एक तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें। अब सारे छिलकों को इस चाशनी में एक-एक कर डालें। अब इन सारे छिलकों को तब तक पकाएं। जब तक कि इनका रंग ना बदल जाए। गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमे हरा फूड कलर डाल दें। साथ में थोड़ा सा केवड़ा एसेंस भी डाल दें। अब इसे ऐसे ही करीब दस से बारह घंटे के लिए छोड़ दें। 

विज्ञापन
Pan Petha Roll with Watermelon Peels Recipe and Ingredients In Hindi
गुलकंद - फोटो : Social media

अब किसी प्लेट में गुलकंद, किशमिश, सौंफ, मिश्री, लौंग लें। साथ में इसमे सारे बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को मिला लें। अब चाशनी में से एक तरबूज के छिलके को निकालकर उसमे इस गुलकंद के मिश्रण को रखें। एक किनारे से रोल करते हुए दूसके किनारे तक ले जाएं और लौंग की सहायता से इसे जोड़ दें। इसी तरह से सारे रोल तैयार कर लें। बस रेडी है आपका पान पेठा रोल। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर किसी को पसंद जरूर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed