{"_id":"698eb5fb7c9ae34037075256","slug":"special-cake-recipe-for-valentine-day-2026-cake-recipe-in-hindi-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Special Cake Recipe: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाएं हार्ट शेप केक, आसान है इसकी रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Special Cake Recipe: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाएं हार्ट शेप केक, आसान है इसकी रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:19 AM IST
सार
Special Cake Recipe For Valentine Day 2026: अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ खास करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के लिए केक बनाएं। यहां हम आपको केक की रेसिपी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दिल के आकार का बिना अंडे का केक
- फोटो : instagram
Link Copied
Special Cake Recipe For Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराना चाहता है। महंगे गिफ्ट्स या बाहर डिनर पर जाने से ज्यादा खास होता है अपने हाथों से कुछ बनाकर देना।
अगर आप भी इस बार वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग और दिल से करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए घर पर दिल के आकार का केक बनाएं। खास बात यह है कि ये केक बिना अंडे का है, इसलिए वेजिटेरियन लोग भी इसे आसानी से बना सकते हैं।
घर में बना केक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें आपका प्यार और मेहनत भी शामिल होती है। तो आइए जानते हैं दिल के आकार का एगलेस केक बनाने की आसान रेसिपी, जिससे आपकी वैलेंटाइन डेट और भी यादगार बन जाएगी।
Trending Videos
2 of 6
दिल के आकार का बिना अंडे का केक बनाने की सामग्री
- फोटो : freepik.com
दिल के आकार का बिना अंडे का केक बनाने की सामग्री
मैदा 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप
पिसी चीनी 1/4 कप
दूध 1/2 कप
बटर 1/4 कप
बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
लाल फूड कलर
स्ट्रॉबैरी (सजाने के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें और हार्ट शेप केक टिन को बटर या तेल से अच्छी तरह ग्रीस करके उस पर हल्का सा मैदा छिड़क दें। अब एक बड़े बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी चीनी और बटर या तेल डालकर व्हिस्क से स्मूद होने तक फेंटें।
4 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
इसमें दूध और वनीला एसेंस मिलाकर दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें। दूसरी तरफ मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें, ताकि गांठ न रहें। अब सूखी सामग्री को थोड़ा-थोड़ा करके गीले मिश्रण में मिलाएं और हल्के हाथ से फोल्ड करें।
विज्ञापन
5 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
जरूरत हो तो थोड़ा अतिरिक्त दूध डालकर बैटर को स्मूद और पोरिंग कंसिस्टेंसी का बना लें। चाहें तो कुछ बूंदें लाल फूड कलर की डालकर हल्का पिंक शेड दे सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।