{"_id":"5e97231d8ebc3e76c9414953","slug":"summer-diet-plan-foods-for-healthy-lifestyle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट प्लान में शामिल, रहेंगे तरोताजा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट प्लान में शामिल, रहेंगे तरोताजा
Thu, 16 Apr 2020 08:36 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का मौसम जा चुका है और गर्मी की शुरुआत हो गई है। नया मौसम अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आता है। गर्मी के मौसम में खान-पान में विशेष ध्यान देना होता है, क्योंकि इस मौसम में पाचन संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको गर्मियों के मौसम में हमें अपनी डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।
टमाटर
- टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। टमाटर विटामिन सी से भरे होते हैं और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स टमाटर में पाएं जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से लड़ने में सहायक हैं।
तरबूज
- तरबूज पोषक तत्वों और बहुत अधिक पानी से भरे होते हैं। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जो इसे एक स्वादिष्ट विकल्प बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरा
- खीरा ऐसा फल है जिसे सलाद, स्मूदी, जूस या कच्चा भी खाया जा सकता है। खीरे से भरे एक छोटे कप में लगभग 16 कैलोरी होती है। अगर आप इसे रोज खाएं तो आपके शरीर की आवश्यकता अनुसार पोटेशियम का लगभग 4 प्रतिशत, फाइबर का 3 प्रतिशत और विटामिन सी का 4 प्रतिशत मिलेगा।साथ ही, इसमें विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन ए की थोड़ी मात्रा भी होती हैं।
विज्ञापन
लौकी
- लौकी जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसकी ज्यादा पानी की मात्रा के कारण गर्मियों में हमारे पाचन तंत्र को राहत मिलती है।