फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhat Puja 2022: छठ पूजा के प्रसाद में बनाएं खस्ता ठेकुआ, ये रही आसान विधि

Sun, 30 Oct 2022 10:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 30 Oct 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Chhath Puja Special Dish Recipe of Thekua Know How to Make in Hindi
छठ पूजा - फोटो : istock

छठ पूजा का खास महत्व है। हर साल नहाय खाय के साथ शुरू ये पूजा दो दिनों तक चलती हैं। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। छठ पर्व पर छठी मइया को खासतौर पर ठेकुए का भोग लगाया जाता है। जिसे बनाना उतना आसान भी नही है। व्रती महिलाएं इस प्रसाद को व्रत वाले दिन बनाकर तैयार करती हैं। लेकिन कई बार ठेकुआ नर्म बन जाता है। जिससे स्वाद में फर्क हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि ठेकुआ बिल्कुल खस्ता और कुरकुरा बनकर तैयार हो, तो आप इस विधि को अपनाएं। इससे पूरे ठेकुए स्वादिष्ट और कुरकुरे बनकर तैयार होंगे। तो चलिए जानें क्या है ठेकुआ बनाने की रेसिपी।

Today Kitchen Chhath Puja Special Dish Recipe of Thekua Know How to Make in Hindi
ठेकुआ - फोटो : istock
ठेकुआ बनाने की सामग्री

250 ग्राम गेंहू का आटा, एक बड़ा चम्मच देसी घी ( मोयन के लिए). सूखे नारियल का बुरादा, गुड़, आधा चम्मच इलायची पाउडर, तेल तलने के लिए, बारीक कटे मेवे।

Today Kitchen Chhath Puja Special Dish Recipe of Thekua Know How to Make in Hindi
Jaggery - फोटो : iStock
ठेकुआ बनाने की विधि

ठेकुआ बनाने के लिए पहले किसी बर्तन में पानी गर्म करें। फिर इस गर्म पानी में गुड़ डाल दें। जब पूरा गुड़ पिघल जाए तो इस पानी को छान लें। अक्सर गुड़ में गंदगी और धूल-मिट्टी होती है। इसे छान लेने से ये पानी बिल्कुल साफ हो जाता है। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब किसी बड़ी परात में गेंहू का आटा चालकर लें। फिर इसमे सूखे नारियल का बुरादा मिला दें। साथ में बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर डाल दें। अगर आप वनीला एसेंस की महक चाहती हैं तो दो बूंद डाल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Chhath Puja Special Dish Recipe of Thekua Know How to Make in Hindi
ठेकुआ - फोटो : istock

अब इस आटे को मिक्स करें और गुड़ के पानी की सहायता से गूंथे। आटे को बिल्कुल कड़ा गूंथना है। जिससे कि ठेकुए बिल्कुल खस्ता बनकर तैयार हों। आटे को गूंथने के बाद छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो ठेकुए को इसमे तलें। ठेकुए को सांचे की मदद से मनचाहा आकार दें। धीमी आंच पर सुनहरे ठेकुए तलें। बस तैयार है खस्ता और कुरकुरे ठेकुए, इन्हें आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर आराम से कई दिनों तक खा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed