फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basi Roti: बासी रोटी बच गई है तो फेंके नहीं बना ले ये टेस्टी पकवान

Sat, 29 Oct 2022 04:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Leftover Roti Recipes How To Make Healthy And Tasty Dish From Leftover Chapati In Hindi
रोटी - फोटो : Istock

बासी रोटी खाना किसी को पसंद नहीं होता। ज्यादातर लोग गर्म-गर्म और फूली हुई नर्म रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में घर में जब भी रोटियां बच जाती हैं तो उन्हें जानवरों को डालने या फिर फेंकने के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिखता। अगर आपके घर में भी ज्यादा रोटी बच जाती है और आप उसे बर्बाद नहीं करना चाहतीं। तो बासी रोटी से नाश्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं। बासी रोटी से कई तरह के नाश्ते तैयार किए जा सकते हैं। तो चलिए जानें कौन-कौन से नाश्ते बासी रोटी से बनाए जा सकते हैं। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएंगे।

Leftover Roti Recipes How To Make Healthy And Tasty Dish From Leftover Chapati In Hindi
रोटी - फोटो : Istock
बासी रोटी से बनाएं पिज्जा

पिज्जा खाना लगभग हर बच्चे को पसंद आता है। आप बाहर से पिज्जा का बेस खरीदती हैं और फिर घर में पिज्जा बनाती हैं। अगर आपके घर में बासी रोटी बच गई है तो उससे पिज्जा तैयार कर सकती हैं। रोटी को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल करें और इसके ऊपर पिज्जा सॉस, केचप लगाएं। फिर इसके ऊपर मनचाही टॉपिग्स रखें। ग्रेटेड चीज डालकर ऊपर से कटे हुए टमाटर, खीरा, प्याज, शिमला मिर्च डालें। साथ में पनीर भी डाल दें। इसको ओवन में पकाएं या फिर तवे को गर्म कर बटर डालें और इसे सेंके। जब ये कुरकुरा हो जाए तो उतार लें। बस तैयार है स्वादिष्ट रोटी पिज्जा। जिसे बच्चे पूरे चाव से खाएंगे।

Leftover Roti Recipes How To Make Healthy And Tasty Dish From Leftover Chapati In Hindi
roti - फोटो : istock
बनाएं रोटी फ्राई

शाम के समय आप रोटी को फ्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसके ऊपर धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालें। कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमे प्याज डालकर भूनें। फिर इसमे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और गाजर डालकर पकाएं। जब ये पक जाएं तो इसमे चिली सॉस और विनेगर डालें। साथ में रोटी के टुकड़े और केचप डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे करीब पांच से दस मिनट तक तेज आंच पर फ्राई करें। बस तैयार है टेस्टी शाम का नाश्ता, जिसे सभी खाना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leftover Roti Recipes How To Make Healthy And Tasty Dish From Leftover Chapati In Hindi
tikki - फोटो : istock
बासी रोटी से बनाएं टिक्की

बची हुई रोटियों से आप टिक्की भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। टिक्की बनाने के लिए बासी रोटियों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसे उबले आलू के साथ मैश कर लें। इसमे कटी हुई हरी धनिया, हरी मिर्ची डालें। साथ में अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं। इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा तलकर निकाल लें। गर्मागर्म केचप के साथ परोसें।

विज्ञापन
Leftover Roti Recipes How To Make Healthy And Tasty Dish From Leftover Chapati In Hindi
roti - फोटो : istock
रोटी से बनाएं नाचोज

बची हुई बासी रोटी को डीप फ्राई कर नाचोज तैयार करें। इसे आप खट्टी-मीठी चटनी या फिर सालसा के साथ परोंसे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed