फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: छठी मईया को दूसरे दिन चढ़ाया जाता है दूध और गुड़ से बनी ये चीज, जानें बनाने की विधि

Sat, 29 Oct 2022 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
chhat puja 2022 kharna recipe make with milk and jaggery
छठ पूजा - फोटो : istock

छठ का पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। जिसमे महिलाएं नहाय खाय के साथ इस व्रत को शुरू करती हैं। छठ का व्रत संतान की प्राप्ति और सलामती के लिए रखा जाता है। जिसमे भगवान सूर्य की पूजा होती है। छठ पर प्रसाद में ठेकुआ चढ़ाने की परंपरा है। लेकिन इसके साथ ही छठी मईया को हर दिन अलग चीज प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। छठ शुरू होने के अगले दिन खरना होता है। जिसमे दूध और गुड़ से खास तरह की खीर बनाकर तैयार की जाती है। इस खीर को रसिया कहते हैं। प्रसाद में बनने वाली खीर यानी की रसिया का भी खास महत्व है। लेकिन कई बार ये खीर महिलाओं से स्वादिष्ट नहीं बनती। अगर आपको भी रसिया बनाने में दिक्कत होती है तो ये रेसिपी जरूर आपके काम आएगी। चलिए जानें कैसे तैयार करें दूध और गुड़ से बनी खीर रसिया को।

chhat puja 2022 kharna recipe make with milk and jaggery
छठ पूजा

दूध और गुड़ से बनी खीर रसिया को भगवान सूर्य देव को चढ़ाया जाता है। जिसे पूड़ी या रोटी के साथ खाने की परंपरा है। मान्यता है कि प्रसाद में चढ़ने वाली इस खीर को खाने से चर्म रोग और मानसिक बीमारी ठीक हो जाती है। 

chhat puja 2022 kharna recipe make with milk and jaggery
milk - फोटो : istock
दूध और गुड़ की खीर रसिया बनाने की सामग्री

आधा कप चावल, तीन चौथाई कप गुड़ (इसे बारीक टुकड़ों में तोड़ लें), मलाईदार गाढ़ा दूध एक लीटर, बादाम, काजू, किशमिश, इलायची आधा चम्मच पाउडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhat puja 2022 kharna recipe make with milk and jaggery
jaggery - फोटो : iStock
रसिया बनाने की विधि

गुड़ की खीर यानी की रसिया बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध उबाल लें। दूध के उबाल आने के बीच में ही आप सारे मेवे को काटकर रख लें। आधा कप चावल को अच्छी तरह से धोकर दो घंटे के लिए पहले ही भिगोकर रख दें। जब दूध में उबाल आने लगे तो चावल को दूध में डाल दें। फिर इसे चम्मच से चलाते रहें। 

विज्ञापन
chhat puja 2022 kharna recipe make with milk and jaggery
kheer - फोटो : istock

जब खीर में उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें। खीर को चलाते रहें जिससे कि दूध बर्तन की तली में लगे नहीं। किसी दूसरे बर्तन में पानी गर्म करें और उसमे गुड़ डाल दें। जब गुड़ पानी में घुल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे छान लें। जिससे कि गुड़ की सारी गंदगी निकल जाए। खीर के चावल जब पककर मुलायम हो जाए तो इसमे कटे हुए मेवे डाल दें। साथ में इलायची पाउडर भी डाल दें। गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा होने दें। जब खीर ठंडी हो जाए तो गुड़ का पानी डालें। अगर खीर गर्म होगी तो गुड़ का पानी डालते समय दूध फट सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed