फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: पसंद नहीं आती शिमला मिर्च तो इन तरीकों से बनाएं सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Fri, 28 Oct 2022 03:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Capsicum Sabji Recipe How To Make Shimla Mirch Ki Sabji Banane ki Vidhi In Hindi
capsicum - फोटो : Pixabay

शिमला मिर्च का इस्तेमाल चाइनीज पकवान का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को शिमला मिर्च खाना जरा भी पसंद नहीं होता। अक्सर वो इसे प्लेट में अलग रख देते हैं। शिमला मिर्च की सब्जी अगर घर में कोई नहीं खाता तो आप उसे अलग तरीके से बनाकर स्वाद बढ़ा सकती हैं। इससे बच्चों के साथ बड़े भी पसंद करेंगे। तो चलिए शिमला मिर्च का स्वाद बढ़ाने के लिए जानें क्या कर सकते हैं। 

Capsicum Sabji Recipe How To Make Shimla Mirch Ki Sabji Banane ki Vidhi In Hindi
sabji - फोटो : istock
बनाएं पनीर के साथ

पनीर खाना अक्सर बच्चों को और बड़ों दोनों को पसंद होता है। आप शिमला मिर्च की सब्जी को पनीर के साथ मिलाकर बना सकती हैं। रोज की आलू शिमला मिर्च की सब्जी को टेस्टी बनाने के लिए आप आलू की जगह पर पनीर का इस्तेमाल करें। इससे सब्जी का स्वाद बिल्कुल बदल जाएगा। साथ ही इसे टिफिन में देकर भी आप बच्चों को खुश कर सकती हैं। 

Capsicum Sabji Recipe How To Make Shimla Mirch Ki Sabji Banane ki Vidhi In Hindi
sabji - फोटो : istock
दही के साथ बनाएं

शिमला मिर्च की सब्जी को थोड़ा सा अलग ढंग से बनाने से भी उसका स्वाद अच्छा होगा। दही ज्यादातर लोगों को पसंद भी आती है। दही डालकर सब्जी को नया स्वाद दिया जा सकता है। शिमला मिर्च की सब्जी को दही के साथ पकाकर ग्रेवी वाली बनाएं। इसका स्वाद भी बच्चों को पसंद आएगा। ध्यान रहे कि दही बिल्कुल फ्रेश और क्रीमी हो। आप चाहे तो सब्जी को बनाने के बाद दही डालकर इसे नया स्वाद दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Capsicum Sabji Recipe How To Make Shimla Mirch Ki Sabji Banane ki Vidhi In Hindi
सब्जी काटना - फोटो : istock
कसूरी मेथी के साथ बनाएं शिमला मिर्च

शिमला मिर्च की सब्जी को कसूरी मेथी डालकर बनाएं। आप चाहें को तड़के के लिए कसूरी मेथी का इस्तेमाल करें। इससे शिमला मिर्च का स्वाद बिल्कुल अलग आएगा और हर किसी को पसंद भी। अगर कसूरी मेथी भी नहीं पसंद तो मेथी के दानों से तड़का लगाएं।

रोजाना की आलू शिमला मिर्च की सब्जी को आप अलग तरीकों से बनाकर हर किसी की पसंदीदा बना सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed