फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: इस रेसिपी से दें दाल को ट्विस्ट, बदल जाएगा रोजाना वाले खाने का स्वाद

Fri, 18 Nov 2022 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Nov 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Recipe How To Make Delicious Dal In Different Style Easy Recipe In Hindi
दाल का स्वाद बदलने के तरीके - फोटो : Istock

Recipe Of The Day : भारतीय घरों की रसोई में लगभग रोजाना ही दाल चावल पकता है। दाल -चावल ऐसा भोजन है, जो देश भर में खाया जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग अलग अलग ढंग से दाल बनाते हैं और रोजाना वाले खाने में शामिल करते हैं। दाल सेहत के लिए अच्छी भी होती है और बजट के अंदर भी। कई लोग तो बिना दाल के भोजन को अधूरा मानते हैं। हालांकि रोज रोज दाल खाने से हो सकता है कि लोग बोर भी महसूस करने लगे। दाल की कई वैरायटी हैं, जैसे तोर दाल, चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल आदि। रोजाना एक जैसी दाल खाने वाले दाल की अलग अलग वैरायटी बनाकर भोजन को बोरियत से बचाते हैं लेकिन दाल की प्रकार को बदलने के साथ ही आप उसके स्वाद में बदलाव ला सकते हैं। इससे रोजाना ही दाल कुछ अलग स्वाद की लगेगी और खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। दाल के स्वाद में बदलाव चाहते हैं तो कुछ आसान तरीकों से दाल को ट्विस्ट दें। दाल बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। दाल का स्वाद भी बदल जाएगा और खाना रोज से अलग भी होगा। यहां दाल का स्वाद बदलने के कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं।

Today Kitchen Recipe How To Make Delicious Dal In Different Style Easy Recipe In Hindi
तड़के वाली दाल - फोटो : Istock

तड़के में दें ट्विस्ट

दाल का स्वाद उसके तड़के से दोगुना हो जाता है। तड़के वाली दाल लगभग हर किसी को पसंद होती है। ऐसे में अगर आप हमेशा ही दाल में तड़का देते हैं तो तड़के में बदलाव करके दाल को ट्विस्ट दे सकते हैं। हर दिन दाल में अलग अलग तरह का तड़का लगा सकते हैं। जैसे कभी जीरा का तड़का, तो कभी राई से दाल फ्राई करें। करी पत्ते का तड़का भी दे सकते हैं। इसके अलावा सहजन की फलियों का तड़का, प्याज-टमाटर का तड़का, सूखी लाल मिर्च का तड़का दे सकते हैं।

Today Kitchen Recipe How To Make Delicious Dal In Different Style Easy Recipe In Hindi
दाल में डालें घी - फोटो : Pixabay

घी बढ़ाएगा दाल का स्वाद

दाल में तड़का देने के साथ ही घी का उपयोग कर सकते हैं। घी से दाल का स्वाद अधिक आता है। इसलिए दाल बनाते समय घी का तड़का दे सकते हैं। हालांकि अगर सहजन की फलियों का तड़का दे रहे हैं तो तेल का तड़का दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Recipe How To Make Delicious Dal In Different Style Easy Recipe In Hindi
पंचमेल दाल - फोटो : Istock

मिक्स दाल

एक ही तरह की दाल खाकर बोर हो गए हैं तो दाल में ट्विस्ट देने के लिए मिक्स दाल बना सकते हैं। दो दाल को मिक्स करके बनाएं या राजस्थानी या पंजाबी रेसिपी से पंचमेल दाल बनाएं। इसका स्वाद भी रोज वाली दाल से अलग रहेगा और आपको खाने में कुछ नयापन मिलेगा।

विज्ञापन
Today Kitchen Recipe How To Make Delicious Dal In Different Style Easy Recipe In Hindi
लहसुन वाली दाल - फोटो : istock

लहसुन डालें

दाल बनाते समय लहसुन डालकर उसके स्वाद को बदल सकते हैं। दाल उबालते समय दो कली लहसुन, एक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ी सी हींग मिला लें। इससे दाल में लहसुन का फ्लेवर और हींग का स्वाद दोनों आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed