फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: मेहमानों के लिए तैयार करें वेज गलोटी कबाब, इस रेसिपी से लें शाही स्वाद का मजा

Thu, 03 Feb 2022 11:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Feb 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
today recipe make vegetarian galouti kebab
kabab - फोटो : Istock

कबाब हमेशा मीट से बनते हैं जो नॉनवेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए भी कबाब की कई सारी स्वादिष्ट रेसिपी है। जिसमे मांस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। गलोटी कबाब वैसे तो मांस से ही तैयार किया जाता है। लेकिन हम लेकर आए हैं वेज गलोटी कबाब की शाही रेसिपी। जो मेहमानों के साथ आप किसी भी खास मौके पर बनाकर ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है वेज गलोटी कबाब की रेसिपी। 

today recipe make vegetarian galouti kebab
veg kabab - फोटो : social media

गलोटी कबाब को बनाने के लिए मांस की जगह पर राजमा का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कि इसका वैसा ही सॉफ्ट टेक्सचर और स्वाद हो जैसा मांस के साथ होता है। गलोटी कबाब बनाने के लिए आधा कप राजमा लेकर रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे उबालकर किनाने रख लें। साथ में चाहिए लहसुन-अदरक का पेस्ट, दस से बार काजू का पेस्ट, हरी मिर्च, खड़े मसाले में जरूरत होगी दो लौंग, हरी इलायची, चार से पांच ब्लैक पेपरकॉर्न, एक चम्मच खड़ी धनिया

today recipe make vegetarian galouti kebab
kabab - फोटो : Istock

गलोटी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में उबले हुए राजमे के साथ लहसुन-अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, काजू का पेस्ट, नमक स्वादानुसार लें। राजमा को हाथों की मदद से मैश कर लें। खड़े मसाले जैसे लौंग, इलायची, ब्लैक पेपर कॉर्न और धनिया को मिक्सर में डालकर पीस लें। ये मसाले अगर दरदरे ही रहें तो बेहतर है। अब इन दरदरे खड़े मसालों को मैश किए हुए राजमा में मिला दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
today recipe make vegetarian galouti kebab
kabab

मैश किए हुए राजमा में काजू के पेस्ट और दरदरे पिसे खड़े मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इन राजमा के साथ मिलाएं सारे मसालों को किनारे रख लें। हाथ में हल्का सा तेल लगाएं और इन मिश्रण का टिक्की का आकारा देकर कबाब बना लें। आप चाहें तो कबाब की बजाय लंबा या अंडाकार आकार भी दे सकती हैं। गैस पर पैन रखें। तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे हाथों में ही कबाब बनाकर सीधे तेल में डालते जाएं। फिर मध्यम और तेज आंच पर सुनहरा तलकर निकाल लें। तैयार है आपके गलोटी शाही स्वाद वाले कबाब। इन्हें आप चाहे तो किसी खास मौके पर तैयार करें या फिर ऐसे ही किसी शा्म को चाय के साथ इवनिंग स्नैक्स के रूप में तैयार कर सकती हैं। ये प्रोटीन के स्त्रोत राजमा से बनी टेस्टी और फायदेमंद डिश है। जिसे बच्चे भी खाना पसंद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed