आज की रसोई: इस तरह से तैयार करें बर्गर की आलू-टिक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉस बनाने के लिए टोमैटो सॉस, मेयोनीज और लाल मिर्च पाउडर।
आलू टिक्की को तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर रख लें। साथ में हरी मटर को भी पानी में डालकर पका लें और इसका पानी निथारकर अलग रख लें। अब किसी बाउल में उबले आलू को मैश कर लें। साथ में हरी मटर को भी मैश कर लें। अच्छी तरह से मैश करने के बाद इसमे स्वादनुसार नमक डालें। साथ में लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। फिर जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर। इन सारे मसालों को मैश किए आलू-मटर में डालकर अच्छे से मिक्स कर किनारे रख दें।
अब एक बाउल में मैदा लें और इसमे पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। साथ में किसी प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रख लें। अब आलू के मिश्रण को गोल टिक्की का आकार देकर मैदे के घोल में डुबोएं। फिर इसमे से किसी चम्मच की सहायता से निकालकर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें। तैयार है टेस्टी क्रिस्पी टिक्की। अब बस इन्हें कड़ाही में तेल गर्म कर तल लें।
सॉस बनाने के लिए केचप को किसी कटोरी में निकाल लें। फिर इसमे मेयोनीज मिलाएं। रंग के लिए थोडा़ सा लाल मिर्च भी डाल दें। अब बन को दो स्लाइस में कर यहीं सॉस लगाएं। फिर चीज की एक स्लाइस रखें। साथ में थोड़ा सा सलाद जिसमे गोल आकार में टमाटर और प्याज कटा हो। रखों। फिर आलू की टिक्की रखें। आप चाहें तो इनके बीच एक और चीज की स्लाइस रख सकते हैं। तैयार है आपका गर्मागर्म बर्गर। बच्चों से लेकर बड़े तक घर में बनें इस बर्गर को पसंद करेंगे।