फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: मेहमानों के लिए तैयार करें एग पाउच, सब पूछेंगे रेसिपी

Tue, 01 Feb 2022 10:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Feb 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
easy recipe to make egg pouch in breakfast
egg - फोटो : Pixabay

घर में मेहमान आने वाले हों तो कई बार समझ ही नहीं आता कि क्या बनाकर तैयार करें। ऐसे में एग पाउच रेसिपी सबसे शानदार है। ये बनाने में आसान होने के साथ ही टेस्ट में लाजवाब है। आप चाहें तो इसे टी टाइम स्नैक्स में ऐसे ही किसी भी दिन बनाकर तैयार कर सकते हैं। वहीं संडे ब्रंच के लिए भी एग पाउच रेसिपी अच्छी है। तो अगली बार जब कुछ स्पेशल बनाने का मन हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आगे की स्लाइड में जानें क्या है एग पाउच को बनाने की विधि।

easy recipe to make egg pouch in breakfast
egg

एग पाउच बनाने के लिए जरूरत होगी एक अंडे की। साथ में थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ। मात्रा को खाने वालों के हिसाब से बढ़ा घटा सकते हैं।

easy recipe to make egg pouch in breakfast
Egg - फोटो : Pixabay

बिहार के स्ट्रीट फूड के रूप में इस रेसिपी को ज्यादा बनाया जाता है। एग पाउच बनाने के लिए जरूरत होगी एक गोल बर्तन की। जिसमे इसे पका सकें। एक बर्तन लेकर उसमे अंडे को फोड़कर डाल दें। फिर मध्यम आंच पर अंडे को पकने रख दें। अब इसके ऊपर नमक स्वादानुसार, काली मिर्च कुटी हुई, थोड़ी सी लाल मिर्च डालें। जब ये पकना शुरू हो जाए तो इस पर कटे हुए प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। हल्के हाथों से घुमाएं। जिससे कि सारे मिश्रण चारों तरफ फैल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make egg pouch in breakfast
omelette

अब इसे पकने दें। जब अंडा एक तरफ से पक जाए तो इसे धीरे से पलट दें। सारी सब्जियां इस पर चिपकी रहेंगी। दोनों तरफ से पका कर इसे फोल्ड कर लें। तैयार है गर्मागर्म एग पाउच। इसे हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें। एग पाउच बनाने में आसान होने के साथ ही सुबह के नाश्ते के साथ ही मेहमानों को भी खिलाया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed