{"_id":"61f73b58f836277fd644054c","slug":"instant-dosa-recipe-make-with-oats-perfect-for-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: सूजी या चावल नहीं इस बार बनाएं ओट्स से फटाफट डोसा, सेहत के लिए भी है फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: सूजी या चावल नहीं इस बार बनाएं ओट्स से फटाफट डोसा, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
oats
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेहत का ख्याल रखने वाले ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता काफी भारी करना चाहते हैं। जिससे कि दिनभर भूख ना लगे। वहीं डायटीशियन भी इसी बात की सलाह देते हैं। ऐेसे में रोजाना ऐसा क्या बनाएं जो सेहत के साथ स्वाद के मामले में भी परफेक्ट हो। इस बात का जवाब है ओट्स का डोसा। वैसे तो आमतौर पर लोग चावल और दाल को मिलाकर डोसा बनाते हैं। वहीं फटाफट डोसे के लिए लोग सूजी का भी प्रयोग करते हैं। लेकिन अगर आप सेहत का ख्याल रखते हैं तो इस बार ओट्स से बना डोसा ट्राई करें।
2 of 5
oats dosa
- फोटो : Instagram
फटाफट डोसा बनाने के लिए ओट्स भी परफेक्ट हो सकता है। बस इसे बनाते समय थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। ओट्स डोसा बनाने के लिए सबसे पहले जरूरत होगी एक कप रोल्ड ओट्स की। साथ में एक चम्मच सूजी, आधा चम्मच चावल का आटा या गेंहू का आटा, आधा चम्मच मेथी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, चार से पांच करी पत्ता, अदरक का टुक़ड़ा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, एक चम्मच तेल।
3 of 5
ओट्स के फायदे
- फोटो : iStock
ओट्स से फटाफट डोसा बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का सुनहरा ड्राई रूप से बिना तेल के फ्राई कर लें। साथ में मेथी के कुछ दानें सूखे पाउडर में मिलाकर रख लें। अब इस पाउडर को बाउल में निकालकर रख लें। इसमे सूजी और चावल को मिला लें। अगर आप चावल का आटा नहीं चाहते तो इसमे गेंहू का आटा भी मिला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dosa
- फोटो : social media
अब इस मिश्रण में एक चम्मच दही मिलाएं। साथ में स्वदानुसार नमक और काली मिर्च डालें। साथ में हींग, करी पत्ता, घिसा हुआ अदरक डालकर फेंट लें। इस बैटर को पानी मिलाकर अच्छी खासी कंस्सीटेंसी में बना लें। फिर इसे पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसमे बारीक कटी हरी धनिया और हरी मिर्च और करी पत्ता भी डालें।
विज्ञापन
5 of 5
डोसा
- फोटो : social media
किसी पैन पर तेल गर्म कर ओट्स के बैटर को फैलाएं। इसके ऊपर भी तेल लगाकर बैटर की अच्छी खासी मात्रा डालकर गोल आकार दें। फिर दूसरी तरफ तेल डालकर इसे छुड़ा लें। इस ओट्स के डोसे को आप सांबर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।