{"_id":"61f61d7f0fadcd276126f952","slug":"winter-recipe-egg-masala-cheese-curry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: अंडे से तैयार करें चीज एग मसाला, बनाने में है आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: अंडे से तैयार करें चीज एग मसाला, बनाने में है आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में बहुत से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं ज्यादातर इसे सर्दियों में रूटीन में लेते हैं। लेकिन अगर रोजाना उबले अंडे या फिर ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार ट्राई करें चीजी एग मसाला। एग की करी वाली ये सब्जी जरूर पसंद आएगी। तो चलिए जानें क्या है इस सब्जी की खास रेसिपी।
2 of 4
cheese
एग मसाला चीज बनाने के लिए जरूरत होगी छह अंडे उबले हुए। दो प्याज बारीक कटे हुए, एक कप टमाटर की प्यूरी, दो चम्मच फ्रेश क्रीम, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दो हरी मिर्च, लहसुन-अदरक का पेस्ट।
3 of 4
अंडा
- फोटो : social media
पैन में तेल गर्म करें। उसमे लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें। जब तक कि लहसुन सुनहरे रंग के ना हो जाएं। फिर इसमे बारीक कटा प्याज डाल दें। प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही टमाटर डालकर पकाएं। जब ये पककर तेल छोड़ने लगे तो इसमे सूखे मसाले मिलाएं। सबसे पहले हल्दी पाउडर डालें। फिर लाल मिर्च पाउडर और साथ में गरम मसाला भी डाल दें। अच्छे से तीन से चार मिनट तक इन सबको भूनें। फिर गैस की आंच धीमी कर इसमे फ्रेश क्रीम डालें। साथ में ग्रेट किया हुआ चीज भी डालें। सब चीजों को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
egg
- फोटो : pixa
सब मसालों और मिश्रण को अच्छी तरीके से मिला लें। अब इसमें फ्राई किए हुए अंडे डालें। साथ में हरी धनिया की पत्ती और एक हरी मिर्च को सजाएं। तैयार है एग चीज मसाला, इसे रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें। चीज एग मसाला बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। साथ ही ये काफी कम मेहनत में बनकर तैयार हो जाता है। तो संडे के दिन कुछ स्पेशल बनाने का मन है तो ट्राई करें चीज अंडा मसाला रेसिपी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।