फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: ये है झटपट बनने वाली चटपटी चाट रेसिपी, आलू ब्रेड से होगी तैयार

Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Aloo Bread Chaat Recipe in Hindi Crispy And Spicy Chaat Recipes
आलू ब्रेड चाट रेसिपी - फोटो : Istock

सर्दियों में स्पाइसी खाने की डिमांड बढ़ जाती है। लोगों को इस मौसम में तीखा और चटपटा खाने का मन रहता है। वैसे तो स्पाइसी और मौसम के अनुरूप लोग सर्दियों में पकोड़े, समोसे आदि तरह तरह के स्नैक्स ट्राई करते हैं लेकिन तीखे और चटपटे का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के मुंह में चाट का स्वाद आने लगता है। चाट एक अच्छा स्नैक्स रेसिपी है। तीखा होने के साथ ही यह क्रिस्पी भी होती है। शाम के नाश्ते में चाट अच्छी लगती है लेकिन लोग घर पर चाट बनाने से बचते हैं। चाट को अधिक समय और मेहनत वाली रेसिपी समझी जाती है। लेकिन यहां चाट बनाने की ऐसी आसान और झटपट वाली रेसिपी बताई जा रही है, जिससे आप घर पर ही आसानी से स्वादिष्ट और हेल्दी चाट बनाकर खा सकते हैं।झटपट वाली चटपटी चाट को सिर्फ ब्रेड और आलू से बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं आलू ब्रेड की चटपटी चाट की आसान रेसिपी।

Aloo Bread Chaat Recipe in Hindi Crispy And Spicy Chaat Recipes
आलू ब्रेड चाट रेसिपी - फोटो : Pixabay

आलू-ब्रेड चाट बनाने की सामग्री

घी या रिफाइंड, ब्रेड की 2-3 स्लाइस, उबले आलू, बारीक कटा टमाटर, धनिया और प्याज, भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, फेंटा हुआ दही, हरी चटनी, इमली की चटनी, काला नमक, कोई नमकीन या भुजिया- पापड़ी।

 

Aloo Bread Chaat Recipe in Hindi Crispy And Spicy Chaat Recipes
आलू ब्रेड चाट रेसिपी - फोटो : iStock

ब्रेड चाट बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- झटपट चाट बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करके उसमें ब्रेड को गोल्डन व क्रिस्पी होने तक सेक लें।

स्टेप 2- अब एक बाउल में उबले आलू को छीलकर मैश करें और उसमें कटा टमाटर, प्याज और धनिया मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aloo Bread Chaat Recipe in Hindi Crispy And Spicy Chaat Recipes
आलू ब्रेड चाट रेसिपी - फोटो : instagram/salonisgram

स्टेप 3- इस मिश्रण में भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 4- क्रिस्पी ब्रेड के ऊपर आलू के मिश्रण को रखें।

स्टेप 5- इसके ऊपर से फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें।

विज्ञापन
Aloo Bread Chaat Recipe in Hindi Crispy And Spicy Chaat Recipes
आलू ब्रेड चाट रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6-अब काला नमक, भुजिया, पापड़ी या कोई नमकीन ऊपर से डाल दें।

स्टेप 7- फिर बारीक कटा धनिया, अनार दाने से गार्निश करें।

चटपटी ब्रेड चाट तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed