फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: कुछ इस तरह से तैयार करें पनीर रोल, सब पूछेंगे रेसिपी

Fri, 28 Jan 2022 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 Jan 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
paneer recipe make roll with gravy
paneer - फोटो : pixa

पनीर ज्यादातर वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद होती है। ऐसे में अगर घरवालों को इंप्रेस करना है तो कोई ऐसी डिश बनाकर तैयार करें जो पनीर से बनी हो। पनीर की वहीं पुरानी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राई करें पनीर रोल। इसे बनाना बहुत मुश्किल नही है। वहीं इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है पनीर रोल को बनाने की रेसिपी। जिससे इसे आसानी से तैयार किया जा सके।

paneer recipe make roll with gravy
पनीर - फोटो : सोशल मीडिया

पनीर रोल बनाने के लिए जरूरत होगी 500 ग्राम पनीर, तीन प्याज, दो टमाटर काटकर रख लें। दो हरी मिर्च, छह से साथ लहसुन की कलियां, एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा, दो सूखी लाल मिर्च, दो लौंग, एक दालचीनी का टुकड़ा, दो छोटी इलायची. लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच सौंफ, दही, क्रीम, तेल।

paneer recipe make roll with gravy
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock

किसी पैन में तेल गर्म करें। उसमे कटे हुए प्याज डालें। जब ये थोड़ा पक जाए तो इसमे लहसुन, अदरक छोटे टुकड़़ों में काटकर डालें। साथ में सारे खड़े मसाले दालचीनी, लौंग, छोटी इलायची डालें। इन सबको अच्छे से भून लें। जब ये भुन जाएं तो इसमे कटे हुए टमाटर डालें। टमाटर पक जाएं तो दही और साथ में सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें। अच्छी तरह से चलाकर इन मसालों को पका लें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर भूनें। जब सब अच्छे से पक जाए तो गैस से इन मसालों को उतारकर ठंडा कर लें। मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
paneer recipe make roll with gravy
paneer - फोटो : instagram

एक बार फिर उसी पैन में तेल गर्म करें। उसमे सौंफ और कसूरी मेथी डालें। फिर तैयार पेस्ट को डालकर चलाएं। अच्छी तरह से पकाने के बाद गरम मसाला डालें। थोड़ा सा पानी डालकर पका लें। इसे गैस से उतारकर किनारे रख लें। अब पनीर को धोकर काट लें। पनीर के चौड़े पतले चौकोर आकार के टुकड़े काटकर प्लेट पर रख लें। बची हुई पनीर को क्रश कर लें। किसी पैन में तेल गर्म कर उसमें प्याज डालकर सुनहरा करें। साथ में क्रश पनीर डालें। इसके ऊपर लाल मिर्च, धनिया. नमक और गरम मसाला डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। 

विज्ञापन
paneer recipe make roll with gravy
paneer - फोटो : iStock

अब प्लेट पर चौकोर आकार की पनीर को रखकर उस पर क्रश पनीर की थोड़ी सी मात्रा डालकर रोल करें। आप चाहें तो इस रोल को तवे पर हल्का सा रोस्ट कर सकती हैं। बस तैयार है आपके पनीर रोल। इन्हें सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से तैयार ग्रेवी डालकर गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed