फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवानी में ही बुढ़ापा आने से रोकेंगे ये सुपरफूड, सेवन करने से हमेशा रहेंगे जवां

Wed, 18 Mar 2020 09:16 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 18 Mar 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
top 5 anti aging foods for skin hair brain and health

आपने ऐसे की फूड्स के बारे में सुना होगा जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे फूड्स के बारे में सुना है जो आपको बूढ़ा होने से बचा सके। अगर नहीं सुना तो कोई बात नहीं आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ लंबा जीवन जीने में मदद करेंगे। ऐसे कई सुपरफूड्स हैं, जो एंटी एजिंग गुणों से भरपूर हैं। तो आइए बना देर किए जानते हैं इन फूड्स के बारे में...

top 5 anti aging foods for skin hair brain and health

संतरा बढ़ाएगा इम्यूनिटी
बीमारियों से शरीर को लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी यानी प्रतिरक्षा प्रणाली आपकी मजबूत है तो आप कभी बीमार नहीं होंगे। यदि बीमार हो भी जाते हैं तो जल्दी ठीक हो जाएंगे। अगर आप अपने इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो संतरा का सेवन करें। विटामिन सी से भरपूर संतरा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इतना ही नहीं संतरे के सेवन से एलर्जी की समस्या दूर होती है और त्वचा में कसाव भी आता है।

top 5 anti aging foods for skin hair brain and health

कैंसर को दूर रखेगा ब्रोकली
ब्रोकली केवल एक सब्जी नहीं बल्कि एक सुपरफूड्स भी है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद है। ब्रोकली में पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व कैंसर के रोकथाम में बहुत सहायक हैं। ब्रोकली एक एंटी एजिंग फूड्स भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 anti aging foods for skin hair brain and health

फायदे की चीज है ग्रीन टी
वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए ग्रीन टी के सेवन के बारे में आपने खूब सुना होगा। एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सीमित सेवन स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक है। बालों का झड़ना भी एजिंग का सूचक है। ग्रीन टी के सेवन से यह समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नही ग्रीन टी के सेवन से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन
top 5 anti aging foods for skin hair brain and health

स्किन के लिए अंकुरित अनाज
लंबे समय तक स्वस्थ और जवान रहने के लिए नेचुरल फूड्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए अंकुरित अनाज का सेवन रामबाण की तरह काम करता है। अंकुरित अनाज के रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके अलावा अंकुरित अनाज के सेवन से त्वचा में कसाव भी आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed