फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी किस डे 2020: किस डे के मौके पर ब्वॉयफ्रेंड के लिए ऐसे तैयार करें किसिंग कुकीज

Thu, 13 Feb 2020 08:26 AM IST
निलेश कुमार लाहफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाहफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Happy Kiss Day 2020: Valentine Day 2020 how to cook kissing cookies on kiss day
किस डे 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

हैप्पी किस डे 2020: वेलेंटाइन नजदीक आते ही लोग अपने-अपने पार्टनर को खुश करने का कोई न कोई तरीका खोजते हैं और हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि मर्दों के दिल का रास्ता पेट से गुजरता है। ऐसे में अगर अपने पुरुष पार्टनर को खुश करना चाहती हैं या कुछ अलग सरप्राइज देने को सोच रही हैं तो यह रेसिपी आपके प्यार को बढ़ाने में मदद करेगी। अगर वेलेंटाइन डे को खास बनाना चाहती हैं तो बाहर से कुकीज लाने के बजाए बेहद स्पेशल तरीके से घर पर ही किसिंग कुकीज बनाएं। किसिंग कुकीज को बनाना बेहद आसान है।

Happy Kiss Day 2020: Valentine Day 2020 how to cook kissing cookies on kiss day
किस डे 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इस किसिंग कुकीज में 248 कैलरी मिलेगी और करीब एक घंटे में यह कुकीज तैयार हो जाएगा। किसिंग कुकीज को बनाने के लिए इन-इन सामग्रियों की जरुरत पड़ेगी: 

  • 125 ग्राम मक्खन
  • 50 ग्राम कॉर्न फ्लोर
  • 30ग्राम स्ट्रॉबेरी जैम
  • 50 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 100 ग्राम मैदा
  • 5 चम्मच बटर क्रीम फ्रॉस्टिंग
Happy Kiss Day 2020: Valentine Day 2020 how to cook kissing cookies on kiss day
किस डे 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

किसिंग कुकीज तैयार करने की विधि

  • अवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें और बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर या बटर लगाकर उसे रेडी कर लें। 
  • इसके बाद एक बर्तन में मक्खन लें। हालांकि मक्खन का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि मक्खन ज्यादा कड़ा न हो और न ही ज्यादा मुलायम हो। 
  • इसी मक्खन में आइसिंग शुगर, कॉर्न फ्लोर और मैदा डालकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Kiss Day 2020: Valentine Day 2020 how to cook kissing cookies on kiss day
किस डे 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को बेकिंग ट्रे में रखें और कांटे की मदद से उन्हें हल्का दबा दें। ताकि उनपर एक खास तरह की आकृति बन जाए
  • इन्हें दस से बारह मिनट तक बेक करें और पिर अवन से बाहर निकाल लें। इन्हें बेकिंग ट्रे में ही करीब 20 मिनट तक रखकर ठंडा करें।
  • इसके बाद बेकिंग ट्रे से निकालकर फिर से करीब 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें। 
  • अब एक कुकी पर स्ट्रॉबेरी जैम और बटर क्रीम फ्रॉस्टिंग डालकर उसे दूसरी कुकी के साथ जोड़ दें।

आपकी किसिंग कुकीज तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed