सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

घर पर इस ट्रिक के साथ चुटकियों में तैयार करें मिंट और लेमन मोइतो

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Virgin Mojito or Mint Lime Mojito recipe

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बस दिल करता है कुछ ऐसा पिए जिससे तरोताजा महसूस हो। इसके लिए सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वो है नींबू का पानी और पुदिना। कई बार आप जब बाहर कुछ खाने पीने जाते होंगे लेमन मोजिटो मॉकटेल या मिन्ट मोजिटो मॉकटेल ऑर्डर करते होंगे। आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इसे आप गर्मी में घर में आए मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं मिंट और लेमन मोजिटो बनाने का तरीका...

Trending Videos
Virgin Mojito or Mint Lime Mojito recipe

लेमन मोजिटो बनाने के लिए सामग्री:
नींबू की 4-5 स्लाइस
8 पुदीना पत्ती
45 एमएल शुगर सिरप 
7 ड्रॉप्स मोजीटो मिंट
500 एमएल सोडा
स्वादानुसार नींबू का रस
क्रश किए हुए बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
Virgin Mojito or Mint Lime Mojito recipe

लेमन मोजिटो बनाने के लिए सबसे पहले नींबू को छोटे टुकड़ों मे काट लें और बीज वाला भाग निकाल लें। अब एक ग्लास में चीनी, नींबू और पुदीने की पत्त्तीयों को डालकर अच्छे से कूठ लें। इसके बाद इसमें कुचली हुई बर्फ और नींबू का रस डालें। अब इसमें ऊपर से सोडा डालें और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आपका लेमन मोजिटो बनकर तैयार है। ठंड़ा ठंड़ा इसे सर्व करें।

Virgin Mojito or Mint Lime Mojito recipe

मिन्ट मोजिटो मॉकटेल बनाने के लिए सामग्री:
1/2 कप ताजे पुदीने के पत्ते 
1 नींबू
4 टेबल स्पून शुगर
8 पेपरमिंट फ्लेवर की कैंडी
क्रशड आईस- 1 कप
लेमनेड- 2 कप

विज्ञापन
Virgin Mojito or Mint Lime Mojito recipe

मिन्ट मोजिटो मॉकटेल बनाने के लिए सबसे पहले नींबू को आठ टुकड़ों में काटें और उसमें से बीज वाला भाग निकाल लें। अब पूदीने के पत्तों और नींबू के टूकड़ों को कूट लें। एक गिलास में इन्हें डालें और चीनी मिलाएं। आधे नींबू को ग्लास के रिम पर घेर दें। इसे पीसे हुए पेप्परमिंट कैंडी में डिप करें। आपका ग्लास रेडी है।

अब बचे हुए नींबू के आधे भाग को पतला-पतला स्लाइस कर लें। क्रश किए हुए बर्फ को ग्लास में डालें। फिर ग्लास में क्रश किए हुए पुदीने और नींबू को डालें। अब ऊपर से लेमनेड डालें और मिलाएं। पुदीने के पत्तियां और नींबू के स्लाइस रिम पर रखकर सर्व करें। लेकिेन इसे ठंडा ही पीए तभी इसका मजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed