फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: सर्दियों में बनाएं मटर के गर्मागर्म पराठे, ये है विधि

Thu, 01 Dec 2022 03:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Dec 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
winter recipe make hari matar ka paratha
green pea - फोटो : social media

सर्दियों का सीजन आते ही तरह-तरह के पराठे रसोई में बनने लगते हैं। अक्सर सुबह के नाश्ते के लिए आलू, गोभी, मूली, मेथी के पराठे तो आपने बनाए होंगे। लेकिन इस बार आप ताजी हरी मटर के पराठे बनाएं। यूपी, बिहार में ताजी हरी मटर से बनने वाली रेसिपी में से एक हरी मटर के पराठे भी हैं। जिनका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा हरी मटर का पराठा।

winter recipe make hari matar ka paratha
atta - फोटो : istock
हरी मटर के पराठे बनाने की सामग्री

500 सौ ग्राम ताजी हरी मटर (इसे छीलकर दाने निकाल लें), गेंहू का आटा तीन कप, तेल दो चम्मच, हरी मिर्च दो से तीन, हरी धनिया, अदरक, नमक स्वादनुसार, हींग, मेथी के दाने, जीरा, लहसुन।

winter recipe make hari matar ka paratha
peas - फोटो : Pixabay

हरी मटर के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर के दाने को छीलकर अलग रख लें। गेहूं के आटे को अच्छी तरह से छानकर इसमे एक चुटकी नमक और दो चम्मच तेल डालें। फिर इसे पानी की सहायता से अच्छी तरह से गूंथ लें। आटे को बिल्कुल नर्म गूंथे और ढंककर रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter recipe make hari matar ka paratha
Paratha - फोटो : istock

मटर के पराठों को बनाने के लिए भरावन तैयार कर लें। इसके लिए पहले हरी मटर के दाने को निकालकर साफ कर लें। फिर इसे हल्का सा पका लें। जिससे कि ये थोड़ा सा नर्म हो जाए। मटर को पकाते समय ध्यान रखें कि पानी ना डालें और इसे बहुत ज्यादा ना पकाएं। नहीं तो मटर की स्टफिंग गीली हो जाएगी और पराठे बनाने में दिक्कत होगी। 

विज्ञापन
winter recipe make hari matar ka paratha
पराठे - फोटो : Istock

मटर को अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसमे अजवाइन, नमक, लाल मिर्च डालें। हरी मिर्च, हरी धनिया और लहसुन का पेस्ट बनाकर इस पेस्ट में मै मिला दें। अच्छी तरह से मटर के पेस्ट को मिक्स करें। बस तैयार है मटर की स्टफिंग। आटे की गोल लोई लेकर उसमे मटर के भरावन को भरें। तवे पर सुनहरा होने तक पकाएं। बस तैयार हैं गर्मागर्म मटर के पराठे। इसे आप रायता या हरी चटनी के साथ परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed