सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काम की बात: आधार कार्ड की इन ट्रिक्स को जानकर आपका काम हो जाएगा आसान, दूर होगी टेंशन

लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
helpful tricks for aadhar card, all you need to know
आधार कार्ड के बदलाव - फोटो : Social media

देश में तमाम तरह की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आज के समय में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है। सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से लेकर इनकटम टैक्स रिटर्न फाइल करने तक, बैंक के काम से लेकर दस्तावेजों में अपनी पहचान दिखाने तक, आधार कार्ड का उपयोग हर काम के लिए किया जाता रहा है। हालांकि आधार कार्ड में बदलाव करने को लेकर लोगों को कई बार तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पर अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आगे की स्लाइडों में हम आपको आधार कार्ड से संबंधित कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आपकी कई सारी मुश्किलें आसानी से दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

Trending Videos
helpful tricks for aadhar card, all you need to know
आधार कार्ड अपडेशन - फोटो : istock

बदल गया है मोबाइल नंबर
अक्सर लोगों को मोबाइल नंबर बदलने के बाद आधार कार्ड से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। असल में आधार कार्ड से जुड़े कोई भी काम के लिए आपके लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आता है, ऐसे में अगर नंबर बदल जाए तो आपको निश्चित ही कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पर अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, आइए जानते हैं कि आधार कार्ड से नया नंबर कैसे लिंक किया जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
helpful tricks for aadhar card, all you need to know
मोबाइल से लिंक करें आधार - फोटो : Pixabay

कैसे लिंक करें नया मोबाइल नंबर
आधार कार्ड से अपना नया नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आधार रजिस्ट्रेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहां पर आधार करेक्शन फॉर्म में जानकारियों को भरें। सामान्यतौर पर इस प्रक्रिया के लिए 25 रुपए का शुल्क लिया जाता है। फॉर्म जमा कराने के बाद आपको एक स्लिप मिलेगा जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नम्बर होगा। इस नंबर से आप पता कर सकेंगे कि नया मोबाइल नंबर लिंक हो गया है या नहीं? नंबर लिंक होने की जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। 

helpful tricks for aadhar card, all you need to know
आधार कार्ड डाउनलोड करना है आसान - फोटो : Social media
आधार कार्ड डाउनलोड करने में हो रही है दिक्कत
यदि आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या नंबर कहीं गायब हो गया है तो आधार कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसका एक और तरीका है। इसके लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और इन चरणों का ध्यान रखें।
  • वेबसाइडट पर माइ आधार कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करके गेट आधार सेक्शन से ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपके आधार का नंबर पूछा जाएगा, इस प्रक्रिया को करने के बाद माइ नंबर इज नॉट रजिस्टर्ड पर क्लिक करें। 
  • यहां कोई दूसरा नंबर डालें औऱ ओटीपी सब्मिट करें।
  • अब आपसे ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा जाएगा। 
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके नंबर पर सर्विस रिक्वेस्ट नंबर आ जाएगा जिससे आसानी से आप अपने आधार का स्टेटस देख सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed