सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2021: जितनी आप सोचते हैं, उतनी भी कठिन नहीं है हिंदी, बस इन बातों का रखें ध्यान

लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 14 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
hindi diwas 2021, hindi is not as tough as you think so
हिंदी दिवस 2021 - फोटो : pixabay

भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा भले ही न प्राप्त हो, लेकिन आधे से ज्यादा देश को इसी भाषा ने जोड़ रखा है। देश के कई हिस्सों में हिंदी मातृभाषा है तो बाकी जगह कार्यभाषा है। यूं शासकीय स्तर पर ऑफिशियल लैंग्वेज का दर्जा हिंदी को दिया गया है लेकिन असल में हिंदी जन-जन की भाषा है क्योंकि हिंदी का जो स्वरूप आमतौर पर अपनाया जाता है उसमें कई सारी भाषाओं और बोलियों की मिठास मिली हुई है। और असल में हिंदी के इसी स्वरूप को अपनाने की जरूरत भी है। जानिए कैसे कुछ सामान्य बातों को समझकर आप आसानी से हिंदी को अपना सकते हैं।

Trending Videos
hindi diwas 2021, hindi is not as tough as you think so
हिंदी दिवस 2021 - फोटो : iStock

जैसा बोलें-वैसा लिखें
ये हिंदी का सबसे बड़ा गुण है। आप हिंदी को जैसे बोलेंगे वैसे ही उसको लिख सकते हैं। अब यहां गड़बड़ इसलिए होती है क्योंकि हमारे यहां प्रांतीय स्तर पर अलग भाषाओं और बोलियों का असर हिंदी पर हो जाता है। इसी वजह से बोली गई हिंदी जब लिखी जाती है तो गड़बड़ हो जाती है। जैसे बांग्ला में पानी को भी खाने का अनुरोध किया जाता है और चाय को भी। इसी तरह दक्षिण भारतीय भाषाओं में स्त्रीलिंग और पुल्लिंग के लिए जिन शब्दों का प्रयोग होता है उसे हिंदी में बदलते समय वे असमंजस में आ जाते हैं। यदि आप सही हिंदी लिखना चाहते हैं तो सिर्फ सही हिंदी बोलने पर ध्यान केंद्रित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
hindi diwas 2021, hindi is not as tough as you think so
हिंदी है बेहद आसान - फोटो : Pixabay

हिंदी की बिंदी
ये सामान्य गड़बड़ अक्सर लोग करते हैं। यहां तक कि जिन राज्यों में हिंदी ज्यादा बोली जाती है वहां भी ये गलती होती है। खासकर उन शब्दों को लिखते हुए जो अंग्रेजी के हैं। जैसे 'रोड' में बिंदी लगा देना और उसको 'रोड़' बना देना या 'मैं', 'में' और 'हैं' की बिंदी हटा देना। बिंदी लगाने का यह मामला भी बोलने पर ही निर्भर करता है। अगर आप बोलेंगे तो लिखेंगे भी वही। इसलिए लगातार सही बोलने की आदत डालें। इस तरह सही जगह बिंदी लगाने की आदत भी पड़ जाएगी। 

hindi diwas 2021, hindi is not as tough as you think so
हिंदी में मात्राओं का महत्व - फोटो : iStock

मात्राओं का झोल
छोटी और बड़ी मात्राएं अक्सर लोगों को असमंजस में डालती हैं। हालांकि यहां भी बोलने के तरीके पर ही सबकुछ निर्भर करता है लेकिन इसको सुधारने के लिए बचपन से कोशिश की जा सकती है। जैसे कई डेयरी उत्पाद बेचने वाली जगह पर लिखा होता है 'यहां दुध मिलता है'। अब जरा रुक कर सोचिए कि क्या आप दूध बोलते हैं या दुध? यहां छोटी मात्रा लगनी चाहिए या बड़ी?  बस इसी तरह जब आप बच्चे को हिंदी पढ़ा रहे होते हैं तब उसे बड़ी मात्राओं पर जोर देकर पढ़ाएं और छोटी मात्राओं पर कम जोर देते हुए। इससे हमेशा उसकी आदत रहेगी कि वह मात्रा का सही उपयोग करे।

विज्ञापन
hindi diwas 2021, hindi is not as tough as you think so
हिंदी पर गर्व करें - फोटो : Pixabay
अपनी भाषा पर गर्व करें
ये सबसे महत्वपूर्ण बात है। हिंदी कैसी बोलनी है, सही होगी या नहीं, लोग हिंदी बोलने पर मजाक तो नहीं उड़ाएंगे, ये सब बातें दिमाग से निकाल दें। अंग्रेजी बोलने के समय भी तो कई लोगों से गलतियां होती हैं। फिर भी लोग बोलने की कोशिश करते हैं। फिर हिंदी बोलने में हिचक कैसीय़ कोशिश करें कि जैसी भी हिंदी आपको आती है उसमें गर्व से बात करें। हिचकें या शर्माएं नहीं। किसी भी देश की भाषा उसकी पहचान होती है। इसलिए हिंदी बोलें, मन से बोलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed