फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2023: हिंदी को आसानी से समझने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, नहीं आएगी भाषा सीखने में कठिनाई

Thu, 14 Sep 2023 02:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Sep 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Learn Hindi Easily All Basics You Need To Know About Hindi Language
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : istock

Hindi Diwas 2023 Learn Hindi Easily: 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी भारत की राजभाषा है। हिंदी ने आधे से ज्यादा देश को भाषीय माध्यम से जोड़ रखा है। देश के कई हिस्सों में हिंदी बोले जाने के कारण यह अधिकतर नागरिकों की मातृभाषा भी है। हिंदी की भूमिका केवल भारत तक ही नहीं विदेशों तक फैली है। विदेश में रहने वाले भारतीयों की एक पहचान भाषा है। वह हिंदी भाषा के माध्यम से भारत से जुड़ाव महसूस करते हैं।



हालांकि अब हिंदी से अधिक अंग्रेजी और हिंग्लिश का उपयोग होने लगा है। सामान्य आम बोलचाल की भाषा में बदलाव के कारण हिंदी अपनी उपयोगिता खो रही है। हिंदी के महत्व को बरकरार रखने और जन जन तक हिंदी भाषा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें हिंदी कठिन लगती है। हिंदी बोलने, लिखने या पढ़ने में समस्या महसूस होती है। लेकिन आसान तरीके से हिंदी भाषा को समझ कर उसमें निपुण हो सकते हैं। यहां समझें आसान तरीके से हिंदी भाषा।
 

Hindi Diwas 2023 Learn Hindi Easily All Basics You Need To Know About Hindi Language
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : iStock

जैसी हिंदी बोलें, वैसी ही लिखें

हिंदी की खासियत है कि इस भाषा को जैसे बोलते हैं, उसी तरह से लिखते हैं। अंग्रेजी की तरह इसमें अक्षर साइलेंट नहीं होते और न ही एक अक्षर से दो ध्वनि निकलती हैं। हालांकि प्रांतीय स्तर पर भाषा और बोलियों के असर के कारण हिंदी बोलने और लिखने में त्रुटियां हो सकती हैं। जैसे बांग्ला में पानी को खाने का अनुरोध करते हैं। जबकि शुद्ध हिंदी में पानी पिया जाता है। दक्षिण भारतीय भाषाओं में स्त्रीलिंग और पुल्लिंग के शब्द, हिंदी में बदलते समय असमंजस में आ जाते हैं। ऐसे में सही हिंदी लिखने के लिए सही उच्चारण करना चाहिए।

Hindi Diwas 2023 Learn Hindi Easily All Basics You Need To Know About Hindi Language
हिंदी दिवस - फोटो : iStock

हिंदी की मात्राएं

हिंदी में अक्षरों को जोड़ने के लिए मात्राएं होती हैं। मात्रा दो प्रकार की होती हैं, छोटी और बड़ी मात्राएं। बोलने के तरीके से दोनों के अंतर को समझा जा सकता है। जैसे भारत-पाकिस्तान के उच्चारण से पता चलता है कि भ, प, त में आ की मात्रा का उपयोग हुआ है। वहीं पाकिस्तान के क में छोटी ई की मात्रा लगेगी। बच्चों को हिंदी पढ़ाते समय मात्राओं पर ध्यान देते हुए उच्चारण करें ताकि वह मात्रा के अंतर को सीख सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Learn Hindi Easily All Basics You Need To Know About Hindi Language
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : iStock

हिंदी की बिंदी

हिंदी में बिंदी का भी उपयोग होता है, लेकिन अक्सर लोग किसी शब्द में बिंदी के उपयोग को लेकर त्रुटी कर देते हैं। कहां बिंदी लगनी चाहिए और कहां नहीं, इसका पता भी उच्चारण से चल जाता है। जैसे- मैं, में और हैं, जैसे शब्दों में अक्सर लोग बिंदी नहीं लगाते हैं लेकिन सही हिंदी बोलने की आदत, त्रुटि रहित हिंदी लेखन में सहायक होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed