फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp Lifestyle: जॉनी डेप के पास हैं 45 लग्जरी कारें और प्राइवेट जेट, जानें हॉलीवुड एक्टर की नेट वर्थ

Thu, 02 Jun 2022 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Actor Johnny Depp Lifestyle Salary Net Worth and Annual Income Full Details in Hindi
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

Johnny Depp Lifestyle: मशहूर हाॅलीवुड एक्टर जॉनी डेप से जुड़े विवाद में आखिरकार कोर्ट का फैसला आ गया है। जाॅनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। वर्जीनिया जूरी ने फैसला सुनाया कि एंबर हर्ड जाॅनी डेप को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान देंगी। इस जीत के बाद जाॅनी डेप ने राहत की सांस ली है। पिछले कई महीनों से अमेरिका के वर्जीनिया में जाॅनी डेप और एक्वामैन एक्ट्रेस एंबर हर्ड के बीच कोर्ट केस चल रहा था। इस फैसले के बाद एंबर हर्ड को बड़ा नुकसान होगा तो वहीं जाॅनी डेप की कुल संपत्ति में 15 मिलियन डॉलर की वृद्धि और हो जाएगी। हालांकि जाॅनी डेप की कुल संपत्ति पहले से ही बहुत ज्यादा है। एक्टर जॉनी डेप एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी घर और लग्जरी गाड़ियों की कीमत भी बहुत ज्यादा है। जाॅनी डेप हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। चलिए जानते हैं हाॅलीवुड एक्टर जॉनी डेप की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में।

Hollywood Actor Johnny Depp Lifestyle Salary Net Worth and Annual Income Full Details in Hindi
मर्सिडीज बेंज 300 एसएलआर - फोटो : Social Media

जाॅनी डेप का कार कलेक्शन

एक्टर जॉनी डेप का कार कलेक्शन बहुत ही बड़ा और महंगा है। उनके पास रॉल्स रायस, पोर्स, चेवरोलेट, रेंज रोवर, फरारी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज, लंबोर्गिनी समेत लगभग 45 लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी हर कार की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा लग्जरी याच और प्राइवेट जेट भी है।

Hollywood Actor Johnny Depp Lifestyle Salary Net Worth and Annual Income Full Details in Hindi
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

जाॅनी डेप का आलीशान बंगला

अगर एक्टर के आलीशान बंगलों की बात करें तो उनकी प्राॅपर्टीज बहुत ज्यादा है। हाॅलीवुड हिल्स पर 7000 स्क्वायर फुट में उनका एक महल जैसा घर है, जिसमें आठ कमरे और 10 बाथरूम हैं। इसके अलावा लाॅस एंजेलिस में पेंट हाउस है, जिसको उन्होंने लगभग 55 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेक्सिंगटन, केंटकी में जाॅनी डेप का एक अस्तबल और घोड़ा चराने वाली जगह है, जिसे उन्होंने उन्होंने साल 2020 में 1.35 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेच दिया था। उनका फ्रांस में भी एक घर है, जिसमें 14 बाथरूम, 15 बेडरूम और छह कॉटेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Actor Johnny Depp Lifestyle Salary Net Worth and Annual Income Full Details in Hindi
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

जाॅनी डेप का आईलैंड

एक्टर जाॅनी डेप के खुद के अपने प्राइवेट आइलैंड हैं। उनके पास बहामास में 45 एकड़ का एक प्राइवेट आइलैंड है, जिसमें 156 फुट की Vajoliroja नाम की यॉट खड़ी है।

विज्ञापन
Hollywood Actor Johnny Depp Lifestyle Salary Net Worth and Annual Income Full Details in Hindi
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

जाॅनी डेप की कमाई

इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में जाॅनी डेप का नाम शामिल है। एक फिल्म के लिए जाॅनी डेप 20 मिलियन यानी लगभग 155 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट व अन्य माध्यमों से भी मोटी कमाई करते हैं। एलिस इन वंडरलैंड के लिए जाॅनी डेप ने 55 मिलियन डॉलर चार्ज किया था। फैंटास्टिक बीस्ट सीरीज के लिए जाॅनी डेप इंस्टॉलमेंट में 16 मिलियन डॉलर ले रहे हैं। बिना किसी काम के जाॅनी 16 मिलियन डॉलर की कमाई कर रहे हैं। वह अपने बॉडीगार्ड पर सालाना लगभग 14 करोड़ रुपए तक खर्च भी करते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed