रेणु फ्रांसिस
Home Decor: पुरानी चीजों के उपयोग से घर को दें नया लुक, इस तरह करें मनमोहक सजावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह-जगह आपके विचार
घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आप दीवारों पर मोटिवेशनल विचार लिखवा सकती हैं या उनको चित्र का रूप देकर लगा सकती हैं। आप कुशन कवर या टेबल क्लॉथ पर भी सकारात्मक विचार लिखवा सकती हैं। नया लुक देने के लिए घर के एक हिस्से की दीवार को ब्लैकबोर्ड की तरह पेंट करा सकती हैं और रोज नए-नए विचारों को लिख सकती हैं। जब भी कोई मेहमान आपके घर आएगा तो वह इन विचारों को जरूर पड़ेगा और आपकी तारीफ करेगा।
थ्रीडी पेंटिंग
आजकल थ्री डी पेंटिंग लगाने का चलन है। आप लैंप, किचन एसेसरीज, आर्टवर्क और वॉल फीचर वाली थ्री डी प्रिंटिंग लगा सकती हैं। ये पेंटिंग एक अलग दुनिया का अहसास कराती हैं।
जूट के गलीचे
आजकल जूट के गलीचों को बिछाने का चलन काफी तेजी से चल रहा है। आप इसे लिविंग रूम या अन्य कमरों में बिछा सकती हैं। ये गलीचे काफी टिकाऊ और मजबूत होते हैं। जूट का गलीचा थोड़ा ट्रेंडी होने के साथ-साथ घर को क्लासिक लुक भी देता है।
धातु के आइटम
कई धातुओं को मिलाकर आप इंटीरियर को खूबसूरत लुक दे सकती हैं, जैसे- पीतल की कैंडलस्टिक से लेकर चांदी की पत्ती वाली कॉफी टेबल, मेटल का बना फूलदान, जिसमें आप छोटा पौधा लगाकर लिविंग रूम में रख सकती हैं। आप मेटल की फिटिंग और चेन्स की लटकन से भी सजावट कर सकती हैं। चेन में धातु से बनी मूर्ति लटका सकती हैं।
वुडन फर्नीचर
बाथरूम में कालीन
वुडन फर्नीचर घर को आकर्षक बना देते हैं, जैसे कि स्टाइलिश चेयर्स और खूबसूरत डिजाइन वाली डाइनिंग टेबल, सोफा और यूनिक बेड।
आप बाथरूम में कालीन बिछाकर घर की साज-सज्जा को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। सुबह जब आप बाथरूम में जाएंगी तो पैरों में नर्म और खूबसूरत डिजाइन का स्पर्श आपके मन को रोमांचित कर देगा और आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। कालीन युक्त बाथरूम आपके घर को क्लासी लुक देगा।
कागज से सजाएं घर
पुराने कागज से वस्तुएं बनाकर आप घर को सजा सकती हैं। मसलन, रंगीन कागज से आप पेन स्टैंड, वॉल हैंगिंग, टोकरियां, बैग बना सकती हैं। इन खूबसूरत वस्तुओं से आपके घर की साज-सज्जा में चार-चांद लग जाएंगे।
मोरक्को डिजाइन
जेलिज टाइल्स को भी आप घर की साज-सज्जा में शामिल कर सकती हैं। इस ट्रेंड में छोटे, रंगीन टाइल्स का उपयोग होता है। इनका उपयोग फर्श, दीवारों और फर्नीचर में किया जाता है।