फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Decor: घर के कोने-कोने की खूबसूरती बढ़ा देंगी इस तरह की पेंटिंग, दीवारें बोल उठेंगी

Sat, 31 Aug 2024 02:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:20 PM IST
सार

आप कम जगह और पैसों में भी घर को कलात्मक लुक देकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं, वो भी बस कुछ पेंटिंग के जरिये।

विज्ञापन
Home Decor Painting For Wall Decor of Living Room Bedroom And Kitchen
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik

वंदना त्यागी



पेंटिंग्स आपके घर के इंटीरियर में चार-चांद लगा सकती हैं। ये घर को एक साधारण, लेकिन क्लासी लुक देने में मदद करती हैं तो परिवार में अपनेपन का अहसास भी जोड़ती हैं।

आपका आशियाना छोटा हो या बड़ा, उसे अपने अनुरूप सजाना बहुत अच्छा लगता है तो दिल को सुकून भी मिलता है। लेकिन अक्सर महिलाएं घर की सजावट करने में लाइट्स, परदों, सोफे और कई महंगी एवं खूबसूरत चीजों पर ही खास फोकस रखती हैं। सजावट का मतलब घर को चीजों से भरना नहीं होता, बल्कि सलीके से सजाना और आकर्षक बनाना होता है। आप कम जगह और पैसों में भी घर को कलात्मक लुक देकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं, वो भी बस कुछ पेंटिंग के जरिये।

Home Decor Painting For Wall Decor of Living Room Bedroom And Kitchen
घर की सजावट - फोटो : freepik

मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार की सजावट आने वाले मेहमान को प्रभावित करती है और घर को आकर्षक बनाती है। ऐसे में आप इस स्थान पर किसी देवी-देवता या कमल के फूल की आकर्षक पेंटिंग लगा सकती हैं, जो कि घर को स्मार्ट और पारंपरिक लुक देने की ओर आपका पहला कदम होगा। मुख्य द्वार पर लगी पेंटिंग आपके घर को क्लासी और खूबसूरत बना देगी।

Home Decor Painting For Wall Decor of Living Room Bedroom And Kitchen
लिविंग एरिया - फोटो : Istock

लिविंग एरिया

लिविंग एरिया किसी भी घर में एक खास महत्व रखता है, जिसे आप पेंटिंग की मदद से खास बना सकती हैं। आजकल रंग-बिरंगी पेंटिंग और सुनहरे एवं हरे रंग की जीवन वृक्ष यानी कल्पवृक्ष की पेंटिंग काफी पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा उगता हुआ सूरज, नदी, समुद्र, पक्षी, जंगल, हरे-भरे घास के मैदान, रेनबो एफिल टॉवर और स्वस्तिक चिह्न वाली पेंटिंग भी काफी पसंद की जा रही हैं, जो दीवारों को खास बनाती हैं और घर को सजा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Decor Painting For Wall Decor of Living Room Bedroom And Kitchen
बेडरूम - फोटो : istock

बेडरूम

बेडरूम यानी शयन कक्ष एक ऐसी जगह होती है, जो आपको आराम और सुकून देती है। इसलिए आप अपने इस स्पेस में उन रंगों और चीजों की पेंटिंग लगा सकती हैं, जिनसे आपको जुड़े रहना पसंद है। लेकिन पेंटिंग हमेशा शयन कक्ष के आकार के अनुसार ही लगाएं। यहां आप वाटर लिली या राधा-कृष्ण की पेंटिंग लगा सकती हैं।

विज्ञापन
Home Decor Painting For Wall Decor of Living Room Bedroom And Kitchen
बच्चों का कमरा - फोटो : freepik

बच्चों का कमरा

बच्चों का मन बहुत चंचल और चुलबुला होता है। वे अपने आस-पास की चीजों से बहुत जल्दी सीखते हैं। इसलिए ऐसी पेंटिंग आप उनके कमरे में लगाएं, जिससे उन्हें कोई सीख मिले। आप उनके कमरे की दीवारों पर उगते हुए सूरज, महान पुरुषों या अच्छे विचारों वाली सुंदर पेंटिंग लगा सकती हैं, जो उनके कमरे की रौनक को बढ़ाएंगी और उन्हें कुछ सीख भी देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed