{"_id":"69c4eee0da7af4db19056ff9","slug":"how-to-keep-coriander-fresh-without-fridge-hara-dhaniya-kaise-fresh-rakhe-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fresh Coriander Tips: बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया? ये टिप्स आएंगे आपके काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Fresh Coriander Tips: बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया? ये टिप्स आएंगे आपके काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:12 PM IST
सार
Tips To Keep Coriander Fresh Without Fridge: अगर आपके पास भी फ्रिज नहीं है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप हरा धनिया लंबे समय तक तरोताजा रख सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स देंगे।
विज्ञापन
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik.com
Tips To Keep Coriander Fresh Without Fridge: हरा धनिया भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सलाद, चटनी, सब्जी और करी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन अक्सर यह जल्दी मुरझा जाता है और उसका ताजापन खत्म हो जाता है।
Trending Videos
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik.com
पानी में डालकर रखें
- हरे धनिये के ताजगी बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है इसे पानी में स्टोर करना।
- कटे हुए तनों को साफ पानी से भरे गिलास या जार में डालें।
- पानी को नियमित रूप से बदलते रहें ताकि यह गंदा न हो और सूक्ष्म जीवाणु न पनपें।
- गिलास या जार के ऊपर हल्का सा टॉवल रख दें ताकि धूल और कीड़े न आएं।
- इस तरीके से धनिये की पत्तियां लंबे समय तक ताजा और हरी बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik
गीले कागज में लपेटें
- अगर फ्रिज नहीं है तो हरे धनिये को गीले कागज में लपेटकर स्टोर करना बहुत कारगर तरीका है।
- पहले धनिये को अच्छे से धो लें और हल्का पानी से निचोड़ लें।
- इसके बाद हल्का गीला पेपर टॉवल लें और धनिये की पत्तियों को उसमें लपेट दें।
- इसे एयरटाइट या जिपलॉक बैग में रखें।
- गीला कागज धीरे-धीरे नमी छोड़ता है, जिससे पत्तियां मुरझाती नहीं हैं और लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं।
- यह तरीका बिना फ्रिज के भी बहुत असरदार है।
बिना फ्रिज के कैसे ताजा रखें हरा धनिया?
- फोटो : Freepik.com
तेल में भिगोकर रखें
- हरे धनिये को लंबे समय तक ताजा रखने का एक और कारगर तरीका है तेल का इस्तेमाल।
- पहले धनिये को धोकर काट लें और हल्का सा तेल लगाएं।
- इसे एयरटाइट डिब्बे में डालकर स्टोर करें।
- तेल पत्तियों और तनों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे हवा और सूखापन उन्हें जल्दी खराब होने से रोकता है।
- यह तरीका खासकर तब उपयोगी है जब फ्रिज उपलब्ध न हो।